मुंबई पानी पानीः सड़कों से घरों तक सैलाब, फ्लाइट ट्रेनें ठप, स्कूल ऑफिस बंद

mumbai-rain-chaos-flooded-roads-trains-halted-flights-late

मुंबई पानी पानीः सड़कों से घरों तक सैलाब, फ्लाइट ट्रेनें ठप, स्कूल ऑफिस बंद

मुंबई पानी पानीः सड़कों से घरों तक सैलाब फ्लाइट ट्रेनें ठप स्कूल ऑफिस बंद

बारिश नहीं, आफत है ये! मुंबई की डूबी सड़कें, परेशान लोग

Mumbai Rain Chaos Flooded Roads Trains Halted Flights Late  मुंबई में बारिश कोई नई बात नहीं। लेकिन इस बार जो हो रहा है, वो सिर्फ बारिश नहीं, एक आपदा है। बारिश की ये बौछारें अब राहत नहीं, शहर के लिए भारी मुसीबत बन चुकी हैं। मंगलवार की सुबह लोग जब नींद से उठे, तो कई घरों में पानी था literally! सड़कों पर ट्रैफिक की जगह नाव चलती तो बेहतर होता। रेलवे ट्रैक झील जैसे बन गए हैं, फ्लाइट्स आसमान में ही अटकी हैं, और दफ्तरों के दरवाज़े बंद। मुंबई के लोगों के लिए ये सिर्फ एक और "रेन डे" नहीं है ये संघर्ष का दिन है।

  150mm से ज़्यादा बारिश, पूरे शहर की रफ्तार थमी

सुबह 4 बजे से 11 बजे तक औसतन 150mm से ज़्यादा बारिश हुई। बिक्रोली में तो 24 घंटे में 255mm बारिश दर्ज की गई। कुर्ला, अंधेरी, दादर, ठाणे, कल्याण कोई भी इलाका अछूता नहीं रहा। मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर बढ़ गया। कुर्ला क्रांति नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए और 350 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा।

 लोकल ट्रेनें बंद, रेलवे ट्रैक डूबे

मुंबई की जान मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें खुद ही बेहाल हैं। हार्बर लाइन पर रेलवे ट्रैक पूरी तरह डूब चुके हैं। कुछ यात्रियों को ट्रैक पर चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ा। क्या आपने कभी ऐसा मंजर देखा है जहां ट्रेन रुक जाए और मुसाफिर बारिश से भीगते हुए रेलवे लाइन पर पैदल चलें? मुंबई में ‘टाइम मैनेजमेंट’ एक कल्चर है, लेकिन बारिश ने इस बार सब कुछ फ्लैट कर दिया है।

  250 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, स्कूल कॉलेज ऑफिस बंद

बारिश की वजह से 250 से ज़्यादा फ्लाइट्स या तो लेट हुईं या डाइवर्ट करनी पड़ीं। BMC ने शहर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रखने का आदेश दिया। अधूरी छुट्टी जैसी ये मजबूरी, बच्चों और ऑफिस वर्कर्स दोनों के लिए राहत नहीं बल्कि चिंता की वजह बन गई। flood alert delhi yamuna himachal rain landslide india 

 पानी घरों और दुकानों में, JCB और नावें तैनात

कुर्ला, वाशी, अंधेरी, मीरा रोड जैसे इलाकों में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस आया है। JCB मशीनें सड़कों से पानी निकालने के लिए लाई गई हैं, लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। अंदर से लोग डरे हुए हैं, बाहर से बेहाल। शहर में मानो मानसून नहीं, मंथन हो रहा है।

 हिमाचल से भी बुरी खबरें बादल फटा, सड़कें टूटी, पुल बहे

इधर मुंबई डूब रहा है, और उधर हिमाचल में बादल फटने से हालात बिगड़ चुके हैं। कुल्लू में रात 1 बजे ब्यास नदी उफान पर आ गई। दुकानें बह गईं, पुल बह गया। शिमला में भूस्खलन से 30 से ज्यादा परिवारों को हटाना पड़ा। बिजली, पानी और सड़क कनेक्टिविटी ठप हो चुकी है। लोगों ने बताया कि सड़क पर दरारें हफ्तों से दिख रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। flood alert delhi yamuna himachal rain landslide india 

कब तक यूं ही डूबता रहेगा देश?

बारिश रोक नहीं सकते, लेकिन तैयारी तो कर सकते हैं ना? मुंबई हर साल इसी तरह बाढ़ का शिकार होती है। नालों की सफाई, अर्बन प्लानिंग, और ड्रेनेज सिस्टम पर सालों से सिर्फ बातें हो रही हैं अमल ज़मीन पर कहीं नहीं। हर बार लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालते हैं, और सरकारें अगले साल के लिए वादे करती हैं। पर सवाल ये है: क्या 2025 में भी हमें बाढ़ से डरना पड़ेगा? Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

राज्य

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूल CBSE से संबद्ध होंगे और शिक्षा में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

देश-विदेश

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

लोकसभा में प्रियंका गांधी और शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच गंभीर तकरार हुई, जिसमें प्रियंका ने गंभीर आरोप लगाए।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

खेल

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए  2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति

राज्य

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के लिए 2480 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी। खेल, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, आईटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 176.95 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।