Mp news: पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने दिखाया भौकाल

mp-news-people-showed-their-anger-on-the-police-vehicle

Mp news: पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने दिखाया भौकाल

mp news पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने दिखाया भौकाल

वाहन के बोनट पर केक काटकर की फायरिंग

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mp news: मध्यप्रदेश के कटनी में युवकों का भौकाल दिखाते वीडियो वायरल हुआ है.जिसमे बेखौफ युवक पुलिस की गाड़ी पर भौकाल का केट काटते हुए फायरिंग करते दिखाई दे रहे है.

Mp news: लाल बत्ती की गाड़ी पर भौकाल का काटा केक

कटनी से वायरल हुए इस वीडियो में लाल बत्ती गाड़ी पर केक काटने और हवाई फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. वायरल वीडियो में केक कटिंग के दौरान एक युवक बेखौफ होकर हर्ष फायरिंग करते हुए रील बना रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक्शन की बात कही है.

Mp news: बर्थडे केक काटकर की फायरिंग

युवक ने लाल बत्ती लगी सरकारी वाहन की बोनट पर बर्थडे का केक काटते हुए नजर आए. खास बात ये है कि केक पर भौकाल लिखा हुआ था. केक काटते और हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. वीडियो में गाड़ी की बोनट पर खड़े युवक हवाई फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

Mp news: वायरल वीडियो के जांच जारी

मामले पर एएसपी डॉ संतोष डेहरिया ने कहा कि लाल बत्ती लगी सरकारी गाड़ी पर केक काटने और गाड़ी में बैठकर हवाई फायरिंग का मामला संगीन है. मामले की जांच की जिम्मेदारी माधवनगर थाना प्रभारी को सौंपी गई है. एएसपी डेहरिया ने आगे बताया कि वायरल वीडियो के गाड़ी मालिक को बुलाया जाएगा और मामले की पूरी पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि, जहां तक बंदूक से हवाई फायरिंग की बात है, वीडियो में बंदूक चलाते दिख रहा आरोपी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. 

संबंधित सामग्री

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

खेल

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

भारत 15 अगस्त को अपना 600वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा, जिसमें तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल होंगे।

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

राज्य

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी की वजह से सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बचे। हरसिमरत कौर ने उनकी बहादुरी को सलाम किया।

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

राज्य

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

नोएडा में 16 साल के लड़के ने पिता की हत्या की और बाद में मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ने समाज को हिला दिया है।

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

राज्य

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को CM सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

राज्य

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।