Monsoon Session 2026:: PM मोदी बोले- संसद में तर्क और तथ्यों के साथ हो चर्चा

मानसून सत्र शुरू

Monsoon Session 2026:: PM मोदी बोले- संसद में तर्क और तथ्यों के साथ हो चर्चा

मानसून सत्र की शुरुआत में PM मोदी ने सभी सांसदों से सार्थक चर्चा का आग्रह किया। सरकार 7 विधेयक पेश करेगी, विपक्ष मुद्दों पर घेरने की तैयारी में।

monsoon session 2026 pm मोदी बोले- संसद में तर्क और तथ्यों के साथ हो चर्चा

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित करते हुए सभी दलों के सांसदों से तर्क, तथ्यों और सम्मानजनक माहौल में चर्चा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे अच्छा मानसून देश के लिए लाभदायक होता है, वैसे ही एक उत्पादक मानसून सत्र भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है, जहां हर आवाज का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सभी सांसदों से देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने का आग्रह किया।

सरकार पेश करेगी 7 विधेयक

मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार सात महत्वपूर्ण विधेयक संसद में पेश करेगी। लोकसभा में सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट (संशोधन) विधेयक लाया जाएगा, जिसके जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है।वहीं, राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान और राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े संशोधन विधेयक समेत अन्य प्रस्तावित बिल पेश करेंगे।

युवाओं और विकास का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक प्रगति और युवाओं की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और पश्चिम एशिया के संकट के बावजूद भारत ने मजबूत आर्थिक विकास दर्ज किया है।उन्होंने स्काईरूट स्टार्टअप की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय युवाओं ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। साथ ही राजस्थान में देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी और ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत को भी भारत की उपलब्धि बताया।

25 दिन चलेगा मानसून सत्र

18वीं लोकसभा का नौवां सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

देश-विदेश

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस समारोह की थीम ‘युवा शक्ति’ पर केंद्रित है।

चंडीगढ़-कुराली रोड पर किसानों का प्रदर्शन, गलत जमीन अधिग्रहण का आरोप

राज्य

चंडीगढ़-कुराली रोड पर किसानों का प्रदर्शन, गलत जमीन अधिग्रहण का आरोप

भारतीय किसानों ने उपजाऊ जमीन के गलत अधिग्रहण और जोनिंग में बदलाव के खिलाफ चंडीगढ़-कुराली रोड पर प्रदर्शन किया।

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

खेल

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को गॉल में होगा।

अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर केस:टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप

राज्य

अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर केस:टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप

मोहम्मद उमर के काफिले ने टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़े, बिना शुल्क दिए निकले। पुलिस ने 28 गाड़ियों पर FIR दर्ज की।