मोदी का पंजाब दौरा और सुरक्षा संकट

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले वीडियो वायरल, ट्रेन में लिखे खालिस्तानी नारे, खालड़ा का भी जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे गए। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले वीडियो वायरल, ट्रेन में लिखे खालिस्तानी नारे, खालड़ा का भी जिक्र

ट्रेन में लिखे खालिस्तानी नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने जारी किया है। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के डिब्बों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'मोदी मुर्दाबाद' जैसे नारे लिखे गए हैं।

सतलुज के बैन पर हंगामा

SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने Video जारी कर पंजाब में आतंकवाद के दौर के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की विरासत का जिक्र करते हुए कथित एनकाउंटर मामलों को उठाया। हालांकि, Nation Mirror पन्नू के वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जसवंत सिंह खालड़ा पर ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज बनी थी, जिसे रिलीज होने के दूसरे दिन ही OTT से हटा दिया गया और अब पूरी तरह से बैन कर दिया गया। इधर, वीडियो सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।

पूरे इलाके में हाई अलर्ट

पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने अंधेरे में ट्रेन के डिब्बों पर ये नारे लिखे। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी का 15 और 17 जुलाई को लुधियाना और जालंधर दौरा प्रस्तावित हैं। PM इन 2 दिन में किसी भी दिन आ सकते हैं। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई बनी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन वे चंडीगढ़ में भी 4 प्रोजेक्टों का उद्घाटन कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है।

PM मोदी का Gen-Z कनेक्ट, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आगाज!

PM मोदी का Gen-Z कनेक्ट, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आगाज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

अमृतसर एयरपोर्ट के पास 4 संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट के पास 4 संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट

अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा उपाय बढ़ाये गए, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट डायवर्ट किए गए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026