महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र राजनीतिक घमासान

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, छह लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे गुट छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश किया। उधर, उद्धव गुट में नई टूट की अटकलें बढ़ीं।

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

6 सांसद शिंदे गुट में शामिल |

महाराष्ट्र की राजनीति में कई दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ है। सोमवार शाम मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नौ में से 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब 6 टाइगर हमारे साथ आ गए हैं। 

उद्धव गुट में फूट

बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। इसके बाद बागी सांसदों ने शिंदे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इधर, उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में उद्धव गुट के 3 से 4 विधायक नहीं आए। इससे पार्टी में नई टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी ने 2024 के चुनाव में 288 में 20 सीटें जीती थीं।

आदित्य बोले वफादारी बिकाऊ

वहीं उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने X पर लिखा- पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि वफादारी बिकाऊ है। कम से कम यह मान लीजिए कि लालच की वजह से आपने रातोंरात बिना किसी शर्म के सब छोड़ दिया। उद्धव ने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा- बागी सांसदों को अपना पक्ष रखने दीजिए। सही वक्त आने पर हम अपना पक्ष रखेंगे। वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए। हालात संभालने के लिए अब सर्जरी करनी पड़ेगी।

संबंधित सामग्री

Deepfake विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए तस्वीरें हटाने के निर्देश

देश-विदेश

Deepfake विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए तस्वीरें हटाने के निर्देश

महाराष्ट्र हाई कोर्ट ने नितिन गडकरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए डीपफेक वीडियो और AI तस्वीरों को हटाने का आदेश दिया है।

आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

देश-विदेश

आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 5 अगस्त को रणनीति बैठक आयोजित करेगी और बाद में लिसनिंग टूर शुरू करेगी।

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

देश-विदेश

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चार मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हुए। बचाव कार्य और जांच जारी है।

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

देश-विदेश

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र की 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। नीट पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं के बाद बढ़ रहे हैं ऐसे मामले।

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।