महाराष्ट्र में बारिश बनी आफत, रत्नागिरी में लैंडस्लाइड; कई राज्यों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में भारी बारिश, लैंडस्लाइड

महाराष्ट्र में बारिश बनी आफत, रत्नागिरी में लैंडस्लाइड; कई राज्यों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश से रत्नागिरी में लैंडस्लाइड हुआ, नासिक और पालघर में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। IMD ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया।

महाराष्ट्र में बारिश बनी आफत रत्नागिरी में लैंडस्लाइड कई राज्यों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई जिलों में हालात चिंताजनक हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के लिए अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने इस इलाके में बादल फटने की आशंका भी जताई है, जिसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

नासिक में स्कूल-कॉलेज बंद, मंदिरों के पट भी बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नासिक जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज अवकाश घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर को भी एक दिन के लिए बंद रखा गया है।

रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, मकान का हिस्सा ढहा

लगातार बारिश के बीच रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। मलबे से एक महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।

पालघर में जलभराव, आम जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश का असर पालघर जिले में भी देखने को मिला। वसई-विरार और नालासोपारा के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और रेल स्टेशन तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालघर के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब लगभग पूरे देश को कवर कर चुका है। मध्य प्रदेश के 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 6 से 12 जुलाई तक सात दिन के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट है। राजस्थान के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले दो दिन किन राज्यों में रहेगा सबसे ज्यादा खतरा?

8 जुलाई को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

देशभर में भारी बारिश:: गुजरात में टाटा मोटर्स में काम ठप, MP-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

देश-विदेश

देशभर में भारी बारिश:: गुजरात में टाटा मोटर्स में काम ठप, MP-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

भारत में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है। गुजरात में फैक्ट्रियों का काम ठप हो गया, चारधाम यात्रा रोकी गई और कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी हुआ है।

एमपी में फिर बरसेगा मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में फिर बरसेगा मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी। विशेषज्ञों ने मौसम सिस्टम को मजबूत बताया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बंद हो गए। चारधाम यात्रा स्थगित की गई, प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय तेज किए।

पंजाब में फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो चेतावनी

राज्य

पंजाब में फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो चेतावनी

पंजाब में मानसून के सक्रिय होने पर कई जिलों में भारी बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।