माफिया के बेटे की मौत की रिपोर्ट

अतीक के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, 23 चोटें मिली, मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी-सीएम

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा हुआ है। झांसी में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

अतीक के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, 23 चोटें मिली, मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी-सीएम

अतीक के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई

झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। अबान (21) के शव पर 23 चोटें मिली। रिपोर्ट में सामने आया कि तेज टक्कर से उसके लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। 

रिपोर्ट में क्या आया?

कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर थे। गुरुवार रात 11:30 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों का 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया था। अबान का बड़ा भाई अहजम पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। भाई अबान का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। वहां रिश्तेदारों ने उसे संभाला। इसके बाद उसने पुलिस से PM रिपोर्ट मांगी। अफसरों ने बाद में रिपोर्ट देने की बात कही।

कब हुआ हादसा?

दरअसल, अबान झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में उसके साथ 4 दोस्त थे। झांसी से 70 किमी पहले पूंछ इलाके में हाईवे पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके 3 दोस्त उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए। 

‘एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं’

इधर, बुधवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी CM केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो वह नाराज हो गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं… ये कौन सी बात है। वहीं भाई की मौत का पता चला तो झांसी जेल में बंद अबान का बड़ा भाई अली रातभर सोया नहीं। वह रोता रहा। खाना भी नहीं खाया। अबान का शव तड़के 4 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। अतीक का घर टूटने के बाद अबान और उसके भाई यहीं रहते थे।

संबंधित सामग्री

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

मुंबई में तेज रफ्तार BMW का दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 1 घायल

मुंबई में तेज रफ्तार BMW का दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 1 घायल

मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

मां बगलामुखी माता मंदिर के पास तेज बारिश में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर