लोकसभा स्थगित, नीट पेपर लीक चर्चा

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित, राहुल बोले - मुझे बोलने नहीं दिया गया, सरकार और CJP के बीच बात जारी

लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते सदन 27 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित, राहुल बोले - मुझे बोलने नहीं दिया गया, सरकार और CJP के बीच बात जारी

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा- हम सदन में चर्चा को तैयार हैं। विपक्ष से अपील है कि सदन को चलने दिया जाए, राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं। 

लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित

उधर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। मेरा माइक बंद कर दिया गया। विपक्षी सांसदों ने सदन में इस्तीफा-इस्तीफा के नारे लगाए। विपक्ष की मांग है कि, पीएम मोदी सदन में माफी मांगे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं। हंगामे के बीच लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित कर दी गई।

कोर्ट बोला  - पेपर लीक पर कड़ी नजर 

इधर, BJP ने व्हिप जारी कर शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान NDA के सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। दोपहर में संसद में कैबिनेट की बैठक होगी। पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि, पेपर लीक में सजा से जुड़ा प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट बोला- हमने पेपर लीक पर कड़ी नजर रखी हुई है। केंद्र के हलफनामे के बाद फैसला लेंगे। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेपर लीक की जांच के लिए नागपुर और औरंगाबाद में 2 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द 

दिल्ली पुलिस ने सभी रैंकों के पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। इधर कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच दिल्ली में दूसरी बार बातचीत जारी है। आखिरी वक्त पर मीटिंग की जगह विट्ठलभाई पटेल हाउस कर दी गई। पहले बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होनी थी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री JP नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर