कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता गोदाम हादसा

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

कोलकाता गोदाम हादसा मरने वालों की संख्या 11 हुई अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता गोदाम हादसा |

कोलकाता के गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। आज 6 और लोगों के शव मिले। इसके अलावा, अब तक 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें 2 ICU में है। 18 की हालत खतरे से बाहर है।

फंसे लोगों की तलाश

घटना के करीब 26 घंटे बाद भी सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग, सेना और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। सेना ने इसके लिए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सिस्टम लगाया गया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। इसकी वजह निर्माण संबंधी तकनीकी खामी या संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई गई। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का ऑडिट कराने की घोषणा 

इधर, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम (KMC) क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का ऑडिट कराने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि यह ऑडिट उन सभी प्रोजेक्ट्स का होगा, जिन्हें पिछली TMC सरकार में मंजूरी दी गई थी। प्रदेश सरकार के अनुसार, ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानदंडों के अनुसार हो रहा है या नहीं। जिन प्रोजेक्ट्स में अनियमितता या सुरक्षा संबंधी खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ एक्शन होगा।

संबंधित सामग्री

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

राज्य

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

राज्य

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगी, बड़ा हादसा टला। लोको पायलट की सतर्कता से यात्री सुरक्षित।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

खजुराहो में बड़ा हादसा टला: झूलती बिजली लाइन से टकराया बच्चों से भरा ऑटो, कई छात्र घायल

राज्य

खजुराहो में बड़ा हादसा टला: झूलती बिजली लाइन से टकराया बच्चों से भरा ऑटो, कई छात्र घायल

मध्य प्रदेश के खजुराहो में बिजली की लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों को करंट लग गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।