चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। दरअसल 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी।
उधर, कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है|
सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC ने रात बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के आरोप लगाए। TMC नेता अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी गई थी।
TMC ने शेटर किया वीडियो
हंगामें के बीच CM ममता बनर्जी भी रात करीब 8 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने कहा - EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे। पूरा विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसे TMC ने X पर शेयर किया है। TMC का दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी BJP के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं।
❗️ALARMING❗️
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
This is the murder of democracy in broad daylight.
CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI
‘लोकतंत्र की हत्या’
TMC ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। CCTV फुटेज से यह सामने आया है कि BJP चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना अधिकृत पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह खुला चुनावी घोटाला है, जो चुनाव आयोग के संरक्षण में किया जा रहा है। TMC ने यह फुटेज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के पास खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने EVM स्ट्रॉन्ग रूम का होने का दावा किया है। पार्टी ने कहा कि BJP चुनाव जीतने के लिए EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन यह बंगाल है महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं।

‘सबकुछ कंट्रोल में’
पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक और क्राइम) ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। उन्होंने कहा, सबकुछ कंट्रोल में है। यहां CAPF और राज्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कोलकाता में सभी स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित, 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम के 200 m दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा जुलूस, रैली, सार्वजनिक सभा, प्रदर्शन या किसी भी तरह के सामूहिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी।