खामेनेई की राजकीय अंतिम विदाई

ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल, भरत ने बनाई दूरी

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई शुरू हुई। अमेरिका-इजरायली हमले में मौत के बाद तेहरान में राजकीय समारोह आयोजित।

ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल, भरत ने बनाई दूरी

खामेनेई की राजकीय अंतिम विदाई

ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 1 हफ्ते तक चलने वाली राजकीय अंतिम विदाई शुरू हो चुकी है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश की टॉप लीडरशिप तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इस दौरान सुरक्षा कारणों से अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई शामिल नहीं हुए। 

100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के टॉप लीडर्स ने इससे दूरी बनाए रखी। ईरान की तरफ से न्योता भेजे जाने के बावजूद इन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भेजा। हालांकि पाकिस्तान, इराक, आर्मेनिया, ताजिकिस्तान, जॉर्जिया जैसे देशों के टॉप लीडर्स समारोह में शामिल हुए। वहीं, भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हुए है।

आम जनता के लिए खास इंतजाम

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई का ताबूत तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला पहुंचाया गया है। यहां उनके अंतिम संस्कार के आयोजन में कई देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, बेटी, पत्नी और दामाद को भी अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।  खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल आम लोगों के लिए मेट्रो और सरकारी बसें मुफ्त रहीं। साथ ही होटल किराए में 50% की छूट और स्कूलों-मस्जिदों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। दूसरे शहरों से लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं है।

ट्रंप का तंज

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का वक्त इसलिए दिया क्योंकि वाशिंगटन "अच्छा" देश है। दरअसल अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को हुई थी। यह वो दिन था जब अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान के खिलाफ जंग की शुरुआत हुई। खामेनेई एक साझा अमेरिकी इजरायली हवाई हमले में मारे गए थे।

संबंधित सामग्री

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसमें नौ हॉक जेट विमानों ने आसमान में करतब दिखाए और दर्शक रोमांचित हो उठे।

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज का शेर के साथ वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शेर उनकी ओर झपटता नजर आ रहा है। हालांकि, यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा था।

होर्मुज में बारूद का ढेर! अमेरिका-ईरान की सीधी भिड़ंत, 20 मिसाइलों से हमला

होर्मुज में बारूद का ढेर! अमेरिका-ईरान की सीधी भिड़ंत, 20 मिसाइलों से हमला

अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा। अमेरिका ने तेल टैंकरों पर हमला किया और जवाब में ईरान ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

‘शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर…’, सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

‘शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर…’, सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने करीबी मित्र सुदिव्य कुमार के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

अमेरिका ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें एक शादी समारोह भी प्रभावित हुआ, जिससे 5 की मौत और 50 से अधिक घायल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर