LAC पर सेना की वापसी 75% पूरी हुई. आज चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे जयशंकर

jaishankar-army-withdrawal-on-lac-china

LAC पर सेना की वापसी 75% पूरी हुई. आज चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे जयशंकर

By:

Ranu

lac पर सेना की वापसी 75 पूरी हुई आज चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे जयशंकर

गलवान झड़प के बाद 2020 में भारत चीन के संबंध बिगड़े थे

विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार (12 सितंबर) को कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद कुछ हद तक सुलझ गया है. LAC पर सेना वापसी से जुड़ा काम 75 फीसदी पूरा हो चुका है. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि सीमा पर बढ़ते सैन्यीकरण का मुद्दा अब भी गंभीर है.

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में शिखर सम्मेलन के दौरान बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि 2020 में चीन और भारत के बीच हुई तीखी झड़प का दोनों देशों के रिश्तों पर बुरा असर पड़ा है. विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा पर हिंसा के बाद कोई नहीं कह सकता कि दूसरे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा.

जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है. सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं की एक-दूसरे से निकटता एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सीमा विवाद सुलझ जाए तो भारत-चीन रिश्ते बेहतर हो सकते हैं.

जयशंकर की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात

जयशंकर की दो दिवसीय स्विट्जरलैंड यात्रा का आज आखिरी दिन है. इस बीच वह चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात करेंगे. भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं।

2020 से ही दोनों देशों की सेनाएं लद्दाख में आमने-सामने हैं. हालाँकि, फरवरी 2021 में सेनाओं की वापसी शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी में बोलते हुए जयशंकर ने सीमा से सैनिकों की वापसी और दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए शांति को महत्वपूर्ण बताया।

एनएसए अजित डोभाल ने कल वांग यी से मुलाकात की

गुरुवार को रूस में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान अजीत डोभाल ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया.

उनसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का सम्मान करने को भी कहा गया। बैठक से सीमा संबंधी मुद्दों को तेजी से सुलझाने के दोनों देशों के प्रयासों को बल मिला।

दोनों देश बचे हुए इलाकों से जल्द से जल्द सेना हटाने पर सहमत हुए. एनएसए डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और आपसी समझ का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।

Jaishankar Army Withdrawal On LAC China

संबंधित सामग्री

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

राज्य

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष तिरंगा यात्रा शुरू की।

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राज्य

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

देश-विदेश

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने 1057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल से सम्मानित किया, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों के 197 जवान शामिल हैं।

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

देश-विदेश

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बिहार के छपरा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति। गांवों और कॉलोनियों में नावों का सहारा, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड।

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

फाइनेंस

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर और निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,300 पर बंद हुआ।