बड़ा झटका ममता बनर्जी को

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

बड़ा झटका ममता बनर्जी को

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा। यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले दौबार चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि इस सीट पर चुनाव में धांधली के आरोप लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का फैसला किया था और 21 मई को यहां वोटिंग होनी है।

TMC उम्मीदवार ने नाम लिया वापस

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर दोबारा वोटिंग से 2 दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जहांगीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज यानी 29 अप्रैल को फालता में वोटिंग हुई थी। इस दौरान कुछ बूथ पर EVM में BJP के बटन पर टेप चिपका मिला। कई अन्य बूथों पर भी EVM में गड़बड़ी की खबरें आईं थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा वोटिंग के आदेश दिए। रिजल्ट 24 मई को आएगा।

‘सभी तरक्की करे’

चुनाव से हटने का ऐलान करते हुए नेता जहांगीर ने कहा- मैं फालता का बेटा हूं और चाहता हूं यहां शांति बनी रहे और सभी तरक्की करे। CM शुभेंदु अधिकारी यहां के लिए स्पेशल पैकेज दे रहे हैं, इसीलिए मैं चुनाव से खुद को अलग कर रहा हूं। बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने जहांगीर के फैसले पर कहा- उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा। इसलिए उन्होंने चुनाव से भागने का फैसला लिया।

दबाव में आकर मैदान छोड़ा

वहीं इस मामले को लेकर TMC ने कहा है कि जहांगीर खान का चुनाव से हटने का फैसला उनका निजी है, यह पार्टी का फैसला नहीं है। पार्टी ने X पर बयान जारी कर लिखा- 4 मई को चुनाव रिजल्ट आने के बाद फालता सीट पर हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। भारी दबाव के बावजूद हमारे कार्यकर्ता BJP की डराने की राजनीति का मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग दबाव में आकर मैदान छोड़ गए। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

संबंधित सामग्री

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

बंगाल में ISI कनेक्शन का खुलासा? 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का भी आरोप

बंगाल में ISI कनेक्शन का खुलासा? 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का भी आरोप

पश्चिम बंगाल की STF ने ISI से कथित तौर पर जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये सभी भारत में अंडरकवर अभियान चला रहे थे।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की, चुनावी हार और रणनीति पर चर्चा हुई।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026