इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, लड़ाई जारी

इजराइल ने लेबनान में किले पर कब्जा किया

इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, लड़ाई जारी

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा कर लिया है। इलाके में लड़ाई और हवाई हमले जारी हैं, इजराइली रक्षा मंत्री ने बड़ी सफलता की घोषणा की।

इजराइल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा लड़ाई जारी

इजराइल ने लेबनान में किले पर कब्जा किया |

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। इजराइली अधिकारियों की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में किले पर इजराइली झंडे लहराते दिखाई दिए। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना ने आसपास के गांवों में कई दिनों तक चली लड़ाई और हवाई हमलों के बाद यह कामयाबी हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 26 साल में इजराइल की लेबनान में सबसे बड़ी घुसपैठ है।

इजराइल के हमले जारी

ब्यूफोर्ट किला 1982 से 2000 तक दक्षिणी लेबनान पर इजराइली कब्जे के दौरान उसकी सेना का प्रमुख सैन्य अड्डा था। 700 M ऊंची पहाड़ी पर बने इस किले से दक्षिणी लेबनान के अलावा इजराइल के बड़े हिस्से पर नजर रखी जा सकती है। इसलिए इसका सैन्य महत्व बहुत अधिक माना जाता है। इजराइल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल को सीजफायर का ऐलान हुआ। इसके बावजूद इजराइल ने हमले जारी रखे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इजराइल किसी संभावित अमेरिका-ईरान समझौते से पहले हिजबुल्लाह को ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहता है।

लेबनान पर कब्जा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को लेबनान में अपने जमीनी अभियान का दायरा और बढ़ाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इजराइल अब उन इलाकों पर अपनी पकड़ और मजबूत करेगा जो पहले हिजबुल्लाह के कंट्रोल में थे। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इजराइली सेना लितानी नदी को पार कर दक्षिणी लेबनान में और अंदर तक पहुंच चुकी है। इजराइल ने लितानी नदी से आगे जहरानी नदी तक के इलाके को भी युद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है और कई कस्बों के लोगों को वहां से निकलने के आदेश दिए।

संबंधित सामग्री

ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल, भरत ने बनाई दूरी

देश-विदेश

ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल, भरत ने बनाई दूरी

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई शुरू हुई। अमेरिका-इजरायली हमले में मौत के बाद तेहरान में राजकीय समारोह आयोजित।

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

देश-विदेश

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देशों पर काम नहीं करता है। यह बयान एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।

लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात

देश-विदेश

लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद। ईरान, अमेरिका, और पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड में मिले।

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।

Sensex Recovers from Two-Day Decline; Banks Surge, Oil Prices Soften

देश-विदेश

Sensex Recovers from Two-Day Decline; Banks Surge, Oil Prices Soften

After a two-day fall, Sensex rebounds influenced by RBI's forex swap, a halt in Iran-Israel attacks, and a drop in crude oil prices.