स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरानी गायिका को सजा

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरान में परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के परफॉर्म करने पर 74 कोड़ों की सजा, और कलात्मक गतिविधियों पर दो साल का प्रतिबंध सुनाया गया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनी बिना हिजाब परफॉर्म किया ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा |

बिना हिजाब परफॉर्म किया तो 74 कोड़ो की सजा मिली। ईरान में एक सिंगर को बिना हिजाब और स्लीवलेस कपड़ों में परफॉर्मेंस देने के लिए 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 29 साल की परस्तू अहमदी को एक लाइव स्ट्रीम परफॉर्मेंस के लिए यह सजा मिली। 

8 लोगों को 74 कोड़ों की सजा

ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी और उनके साथ काम करने वाले 8 लोगों को ऑनलाइन कॉन्सर्ट के लिए सजा सुनाई गई है। उन पर 2 साल तक देश छोड़ने और 2 साल तक किसी भी आर्टिस्टिक एक्टिविटीज पर रोक लगा दी गई है।  यह सजा ईरान के कोम प्रांत की कोर्ट ने यूट्यूब पर लाइव किए गए एक कॉन्सर्ट के मामले में सुनाई। अदालत ने आर्टिस्ट पर अश्लील कंटेट पब्लिश करने और सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनना पड़ा भारी

मामला दिसंबर 2024 का है। उस वक्त 29 साल की परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब पहने यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था। उन्होंने ईरान का लोकप्रिय देशभक्ति गीत 'अज खूने जवानाने वतन' गाया था। इस दौरान वह बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस पहने हुई थीं। कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो गया। यूट्यूब पर इसे लाखों लोगों ने देखा। वीडियो जारी होने के बाद ईरानी अधिकारियों ने परस्तू और कई संगीतकारों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। बाद में रिहा कर दिया गया, लेकिन वीडियो अपलोड करने के मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रही। 

महिलाओं पर प्रतिबंध ये चीजें

ईरान में महिलाओं पर सामाजिक प्रतिबंध हैं। कानून के मुताबिक वे सार्वजनिक जगह पर अकेले गाना नहीं गा सकतीं और बिना हिजाब लोगों के सामने नहीं आ सकतीं। परस्तू अहमदी ने इन नियमों का विरोध किया। वे पहली बार 2022 में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आई। उन पर इन प्रदर्शनों के समर्थन में गाना गाने का आरोप लगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की और उनके घर की तलाशी ली।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

ईरान जंग में सऊदी की एंट्री, US संग मिलकर किया हमला; 10 लड़ाकों की मौत 

देश-विदेश

ईरान जंग में सऊदी की एंट्री, US संग मिलकर किया हमला; 10 लड़ाकों की मौत 

मध्य पूर्व में ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव चरम पर है। सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर हमला किया, जिसमें 10 लड़ाके मारे गए।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

ईरान युद्ध प्रभाव: तेल कीमतों में उछाल से वैश्विक बाज़ारों में अस्थिरता

देश-विदेश

ईरान युद्ध प्रभाव: तेल कीमतों में उछाल से वैश्विक बाज़ारों में अस्थिरता

ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार पहुंचीं, जिससे वैश्विक शेयर बाज़ारों में तेज़ गिरावट आई और तनाव बढ़ा।

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई, सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वीरें, जंजीर बांधकर पिटाई

राज्य

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई, सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वीरें, जंजीर बांधकर पिटाई

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद, उन्हें पंजाब में धार्मिक सजा दी गई। उन्हें जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा गया।