नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान

नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, वसुंधरा राजे समेत 13 उपाध्यक्ष; 8 महासचिव नियुक्त देखें पूरी लिस्ट

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की, जिसमें वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी, और अन्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

By : शिवम् पांडेय
नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, वसुंधरा राजे समेत 13 उपाध्यक्ष; 8 महासचिव नियुक्त देखें पूरी लिस्ट

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष बनने के करीब सात महीने बाद पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। नई टीम में कई बड़े और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

वसुंधरा राजे और राम माधव उपाध्यक्ष

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं का संगठन और राजनीति में लंबा अनुभव रहा है।

स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी को संगठन में मिली यह नई जिम्मेदारी आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


यूपी चुनाव पर नजर

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का गठन ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी की नजर 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। नई टीम में क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नेताओं को जिम्मेदारियां दिए जाने की चर्चा है।

दिल्ली के नेताओं को जगह

नई टीम में दिल्ली से जुड़े नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। MCD के पूर्व सीनियर नेता जय प्रकाश और DDA के सदस्य राजीव बब्बर को भी संगठन में अहम भूमिका दी गई है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए संदीप पाठक को भी नई राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उनके शामिल होने को दिल्ली और आम आदमी पार्टी से जुड़े राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर