इंडोनेशिया बाली में जहाज डूबा: 65 लोग डूबे, 4 की मौत, 38 अब भी लापता

indonesia-bali-ferry-sinks-2025-rescue-missing

इंडोनेशिया बाली में जहाज डूबा: 65 लोग डूबे, 4 की मौत, 38 अब भी लापता

इंडोनेशिया बाली में जहाज डूबा 65 लोग डूबे 4 की मौत 38 अब भी लापता

indonesia bali ferry sinks 2025 rescue missing: इंडोनेशिया में समंदर की गोद में समा गया जहाज! रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

indonesia bali ferry sinks 2025 rescue missing : इंडोनेशिया के बाली द्वीप के पास गुरुवार की रात एक फेरी जहाज 'KMP टुनु प्रतामा जया' के डूबने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त जहाज पर 65 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 4 की मौत हो चुकी है, 29 को बचा लिया गया, लेकिन 38 लोग अब भी लापता हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

यह जहाज पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना हुआ था और बाली के गिलिमानुक बंदरगाह की ओर जा रहा था — दूरी सिर्फ 50 किलोमीटर की थी। रवाना होने के महज 30 मिनट बाद, स्थानीय समयानुसार रात 11:20 बजे, जहाज समंदर में डूब गया।
  • जहाज में 53 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे।
  • साथ में 22 वाहन भी लदे हुए थे, जिनमें कई भारी ट्रक भी शामिल थे।

indonesia bali ferry sinks 2025 rescue missing 

रेस्क्यू ऑपरेशन: लहरों से जूझती 9 बोट

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी (Basarnas) ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया। 9 रेस्क्यू बोट्स – जिनमें tug boats और inflatable नावें शामिल हैं – लगातार लापता लोगों की खोज कर रही हैं।

 समुद्र की लहरें बनीं चुनौती

  • समंदर में 2 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे राहत दल को बड़ी कठिनाई हो रही है।
  • रेस्क्यू टीम का कहना है कि जब तक आखिरी व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा

हादसे के कारणों की जांच शुरू

स्थानीय पुलिस और मरीन सेफ्टी एजेंसियां हादसे की जांच में जुट गई हैं। अभी तक जहाज के डूबने की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है, लेकिन ओवरलोडिंग और तकनीकी गड़बड़ी को संभावित कारण माना जा रहा है।

इंडोनेशिया में यह पहला हादसा नहीं

 3 जनवरी 2025 की बोट दुर्घटना याद है?

  • मालुकु प्रांत में '2 नोना' नामक स्पीडबोट समुद्र में एक लकड़ी के लट्ठे से टकराकर डूब गई थी।
  • इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।
इंडोनेशिया में समुद्री यात्रा आम है, लेकिन सुरक्षा मानकों की कमी इन घटनाओं को बार-बार दोहराती है। बाली के पास हुआ यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है – यात्रियों की जान कोई आंकड़ा नहीं, एक इंसान की दुनिया होती है। इंडोनेशिया जैसे समुद्री देश में सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन अब अनिवार्य हो गया है। indonesia bali ferry sinks 2025 rescue missing  जब तक लापता 38 लोगों का पता नहीं चल जाता, पूरे देश की नज़र इस अभियान पर टिकी रहेगीWatch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

खेल

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।