ट्रंप के दौर में टूटता 'अमेरिकन ड्रीम': भारतीय छात्रों को हर दिन डिपोर्ट का डर

indian-students-deportation-fear-under-trump-visa-ice-raid-2025

ट्रंप के दौर में टूटता 'अमेरिकन ड्रीम': भारतीय छात्रों को हर दिन डिपोर्ट का डर

ट्रंप के दौर में टूटता अमेरिकन ड्रीम भारतीय छात्रों को हर दिन डिपोर्ट का डर

 indian students deportation 2025: अमेरिका में भारतीय छात्र पासपोर्ट लेकर क्लास जा रहे

 indian students deportation 2025: "हर दिन पासपोर्ट साथ लेकर क्लास जाना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है।" ये शब्द अमेरिका में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र के हैं, जो उस डर को बयां करते हैं जो डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के चलते भारतीय छात्रों के बीच गहराता जा रहा है।

 4.25 लाख भारतीय छात्र, लेकिन अब असुरक्षित

अमेरिका की यूनिवर्सिटीज़ में इस समय लगभग 4.25 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं, जो कि विदेशी छात्रों में सबसे बड़ी संख्या है। लेकिन वीज़ा नियमों की सख्ती, ICE (Immigration and Customs Enforcement) की छापेमारी और सोशल मीडिया की निगरानी ने छात्रों का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है।  indian students deportation fear under trump visa ice raid 2025 

 स्टूडेंट्स की आपबीती: “सपने के साथ डर भी आया”

 "घर जाना छोड़ दिया, कहीं वापसी न हो पाए"

सादिक अहमद, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के छात्र ने बताया: "इस बार समर वैकेशन में भारत नहीं गया। कई विदेशी छात्रों को अमेरिका में दोबारा एंट्री नहीं मिली। अगर मैं फंसा तो डिग्री भी अधूरी रह जाएगी।"

 "सोशल मीडिया पर चुप्पी जरूरी है"

आकाशदीप, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के छात्र का कहना है: "कुछ छात्रों को ICE ने इसलिए उठा लिया क्योंकि उन्होंने एक पोस्ट को लाइक किया था। अब हम सोशल मीडिया साइलेंस में जी रहे हैं।"

 "जॉब छोड़नी पड़ी, अब घरवाले अकेले लोन चुका रहे"

मेघना, स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा: "सपने थे कि पढ़ाई के बाद यहीं नौकरी करूंगी। पर अब डर लगता है कि कोई नस्लीय टिप्पणी या शिकायत कर दे। जॉब छोड़ दी है, स्ट्रेस में पढ़ाई भी नहीं हो पा रही।"

 कुछ छात्र अब भी आशान्वित

अखिल कुमार (टैक्सस यूनिवर्सिटी): "यह सिर्फ एक दौर है, जो निकल जाएगा। जो छात्र नियम मानते हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वीसा नियमों की सख्ती हर देश में होती है।"

  वीजा और ICE रेड्स का डर?

  • डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के तहत अमेरिका में वीजा स्क्रूटनी और डिपोर्टेशन कार्रवाई तेज़ हुई है।
  • F1 वीज़ा पर पढ़ने वाले छात्रों के लिए जॉब और यात्रा की स्वतंत्रता सीमित कर दी गई है।
  • ICE टीमों द्वारा हॉस्टल्स और जॉब लोकेशनों पर छापे मारे जा रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर एक्टिविटी भी अब निगरानी में है, और किसी भी पोस्ट को “राजनीतिक विरोध” या “आक्रामक व्यवहार” के रूप में देखा जा सकता है।

 indian students deportation fear under trump visa ice raid 2025 

अमेरिका में भारतीय छात्रों का भविष्य ?

अमेरिका में शिक्षा ग्रहण करना लाखों भारतीय युवाओं का सपना रहा है, लेकिन बदलती राजनीतिक हवाओं ने इस सपने को डर और असुरक्षा में बदल दिया है। कई छात्रों ने EMI चुकाने का जिम्मा माता-पिता पर छोड़ दिया, कुछ ने घर न जाने का फैसला लिया, और कुछ ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। जहां एक ओर अमेरिका को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली माना जाता है, वहीं अब यह भारतीय युवाओं के लिए अस्थिर और अनिश्चित बनता जा रहा है। Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!  Read More :- कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: आरोपी शिक्षक की नौकरी गई, 2 स्टूडेंट सस्पेंड

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की। नशामुक्ति और दिव्यांगजन के रोजगार पर जोर दिया गया।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।