114 नए राफेल की डील को हरी झंडी के करीब, फ्रांस से इस हफ्ते फैसला संभव

india-to-buy-114-rafale-jets-france-defence-deal

114 नए राफेल की डील को हरी झंडी के करीब, फ्रांस से इस हफ्ते फैसला संभव

114 नए राफेल की डील को हरी झंडी के करीब फ्रांस से इस हफ्ते फैसला संभव

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाली एक बड़ी रक्षा डील पर इसी सप्ताह मुहर लग सकती है। रक्षा मंत्रालय फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। खास बात यह है कि यह फैसला फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा से ठीक पहले आने की संभावना जताई जा रही है।

रक्षा मंत्रालय की मेज पर 3.25 लाख करोड़ की डील

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित सौदे की कुल लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद इस डील को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा. यह सौदा भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन संख्या की कमी को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

कैसे होगी खरीद, कितने बनेंगे भारत में

प्रस्ताव के तहत भारत फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 18 राफेल विमान सीधे खरीदेगा। शेष 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। इनमें कुछ दो सीट वाले विमान भी होंगे, जिनका इस्तेमाल पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। यही वजह है कि इस डील को सिर्फ खरीद नहीं, बल्कि दीर्घकालिक क्षमता निर्माण के तौर पर देखा जा रहा है।

मेक इन इंडिया को मिलेगा बड़ा बूस्ट

इस सौदे में भारत को आधुनिक तकनीक हस्तांतरित करने का प्रावधान भी शामिल है। डसॉल्ट एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के बीच पहले से हुए समझौतों के तहत हैदराबाद में एक अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित की जा रही है. यहां राफेल विमान के अहम हिस्से बनाए जाएंगे, जिनमें पिछला सेक्शन, बीच का ढांचा और आगे का हिस्सा शामिल होगा। इन पुर्जों का उत्पादन 2028 से शुरू होने की उम्मीद है।

राफेल की मारक क्षमता क्यों है खास

राफेल की ताकत सिर्फ उसकी रफ्तार तक सीमित नहीं है। भारतीय वायुसेना पहले ही इन विमानों से स्कैल्प (SCALP) मिसाइल लॉन्च कर चुकी है, जो 250 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर बेहद सटीक हमला करने में सक्षम है. इसके अलावा राफेल में मेटियोर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, हैमर हथियार, स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और आधुनिक रडार लगे हैं। यही कारण है कि इसे दुनिया के सबसे सक्षम मल्टी-रोल फाइटर जेट्स में गिना जाता है।

वायुसेना और नौसेना दोनों के बेड़े में

फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास दो स्क्वाड्रनों में 36 राफेल विमान शामिल हैं। सी वेरिएंट की आखिरी डिलीवरी दिसंबर 2024 में हुई थी. वहीं भारतीय नौसेना ने भी एम वेरिएंट के 26 राफेल विमानों का ऑर्डर दिया है, जिसकी कीमत करीब 63,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये विमान आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य जैसे विमानवाहक पोतों से ऑपरेट करेंगे।

रखरखाव से लेकर ट्रेनिंग तक सब शामिल

नई डील में विमानों की मरम्मत, रखरखाव, जरूरी स्पेयर पार्ट्स और तकनीकी कर्मचारियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था भी शामिल है। यानी सिर्फ विमान नहीं, पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल मई में पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।  

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।