सड़कों पर मछलियां, स्कूल बंद, पहाड़ दरके: 'डिजास्टर मोड' पर भारत

india-monsoon-floods-2025-rajasthan-bihar-kashmir-alert

सड़कों पर मछलियां, स्कूल बंद, पहाड़ दरके: 'डिजास्टर मोड' पर भारत

सड़कों पर मछलियां स्कूल बंद पहाड़ दरके डिजास्टर मोड पर भारत 

'मानसून' अब बना 'महा-संकट': राजस्थान से कश्मीर और बिहार तक तबाही

India Monsoon 2025 Flood School Shutdown & Landslides: नई दिल्ली, भारत के कई हिस्सों में मानसून इस बार सिर्फ बारिश नहीं, भयावह तबाही बनकर आया है। राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक – हर जगह बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और जानलेवा हादसों की खबरें आ रही हैं।

नागौर की सड़कों पर मछलियों की 'बारात'

राजस्थान के नागौर जिले में तो हालात इतने खराब हो चुके हैं कि तालाब और जलाशय ओवरफ्लो होकर शहर में घुस चुके हैं। यहां की सड़कों पर सैकड़ों मछलियां तैरती नजर आईं, जो लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बन गईं, लेकिन इसके पीछे की वजह है जल निकासी की नाकामी। india monsoon floods 2025 rajasthan bihar kashmir alert राज्य में बीते 24 घंटों में भारी बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जोधपुर के दो पुराने बांध टूट चुके हैं, जिससे और तबाही की आशंका है।

अजमेर में जुलाई ने तोड़ा रिकॉर्ड

अजमेर में पूरे मानसून सीजन में सामान्य तौर पर 458 मिमी बारिश होती है, लेकिन जुलाई के पहले 19 दिनों में ही 609 मिमी बारिश हो चुकी है। नतीजा? शहर के कई हिस्से जलमग्न हैं — बाजार, सड़कें, कॉलोनियां सभी पानी में डूबे हैं। पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली जैसे जिलों में हालात बाढ़ जैसे हो चुके हैं। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, लेकिन मौसम का मिजाज किसी के काबू में नहीं।

बिहार में गंगा उफान पर, स्कूलों पर ताला

गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पटना DM ने जिले के 78 स्कूलों को 21 जुलाई तक बंद करने के आदेश दिए हैं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बिहार के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, ग्रामीण इलाके कट गए हैं और फसलें पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

 कश्मीर में भूस्खलन, मार्ग बंद

उधर जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की वजह से कश्मीर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है। कई यात्री बीच रास्ते में फंसे हैं और प्रशासन राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। india monsoon floods 2025 rajasthan bihar kashmir alert हिमाचल प्रदेश में 141 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इन इलाकों में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ खिसकने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट: पूरे भारत पर संकट की छाया

IMD (भारत मौसम विभाग) ने रविवार को कर्नाटक, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी दी गई है।

सिर्फ बारिश नहीं, राष्ट्रीय आपदा जैसी स्थिति

मानसून अब सामान्य मौसम नहीं रहा। यह एक नेशनल इमरजेंसी जैसा रूप ले चुका है। सरकारें अलर्ट पर हैं, लेकिन जब प्रकृति बेकाबू होती है, तो इंसान बस इंतज़ार और तैयारी कर सकता है। Read More:- डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ '#रामशिला' पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो  

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

देश-विदेश

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई, कई अन्य घायल।

हाथ पर 'पुष्पा', गर्दन पर 'जगपाल-बरखा'... रेलवे ट्रैक पर मिली दो लाशों ने खड़े किए कई सवाल

जुर्म गाथा

हाथ पर 'पुष्पा', गर्दन पर 'जगपाल-बरखा'... रेलवे ट्रैक पर मिली दो लाशों ने खड़े किए कई सवाल

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में दो लाशें रेलवे ट्रैक पर मिलीं। पुलिस टैटू की मदद से पहचान करने की कोशिश कर रही है।

भारत दौरे पर जापान की PM सानाए ताकाइची: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर

देश-विदेश

भारत दौरे पर जापान की PM सानाए ताकाइची: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का भारत दौरा शुरू हुआ, राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत। प्रधानमंत्री मोदी और ताकाइची विविध मुद्दों पर करेंगे चर्चा।

गाजियाबाद की बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद की बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

गाजियाबाद में एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। तीन दोस्तों ने मिलकर हमला किया और घटना के बाद फरार हो गए। परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की रणनीति तैयार, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की रणनीति तैयार, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुटबाजी को दूर करने के उपाय किए हैं। अमरिंदर सिंह राजा के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी।