भारत-इंडोनेशिया रक्षा समझौता

भारत की बढ़ी रक्षा ताकत! इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और 'अस्त्र' मिसाइल, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान

भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक में महत्वपूर्ण समझौते हुए। इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस और 'अस्त्र' मिसाइल खरीदने का निर्णय लिया।

By : नरेंद्र सिंह
भारत की बढ़ी रक्षा ताकत! इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और 'अस्त्र' मिसाइल, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। इनमें सबसे बड़ी घोषणा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइल से जुड़ी रही। साथ ही राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किया।

इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और 'अस्त्र' मिसाइल

करीब चार महीने से चल रही बातचीत के बाद भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारत की 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का फैसला भी इंडोनेशिया ने किया है। इसे भारत के रक्षा निर्यात के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और दोनों देशों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए 4 बड़े फैसले

दोनों देशों की द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम समझौते हुए।

  • भारत, इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में तकनीकी सहयोग करेगा।
  • UPI को इंडोनेशिया के डिजिटल भुगतान सिस्टम से जोड़ने पर सहमति बनी।
  • स्टील, निकेल, रेयर अर्थ मैग्नेट और क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए साझेदारी बढ़ाई जाएगी।
  • दोनों देश मिलकर सबांग बंदरगाह के विकास पर काम करेंगे, जो हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन मंदिर का दौरा करेंगे। करीब एक हजार वर्ष पुराना यह मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक माना जाता है।

रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में हाल के वर्षों में नई ऊर्जा और विश्वास आया है। दोनों देश रक्षा, समुद्री सुरक्षा, तकनीक, लोकतंत्र, शिक्षा और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने वैश्विक शांति, संवाद और कूटनीति को भी दोनों देशों की साझा प्राथमिकता बताया।

संबंधित सामग्री

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होगा, जिसमें विभिन्न अवधि के लिए गणपति की स्थापना और विसर्जन की परंपराएँ शामिल हैं।

जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज गायब, 103 रेस्क्यू; 140 की तलाश जारी

जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज गायब, 103 रेस्क्यू; 140 की तलाश जारी

इंडोनेशिया में 'विर्गो ट्रांसपोर्ट 8' नामक जहाज 243 यात्रियों के साथ लापता हो गया। सुराबाया से बंजारमासिन जाते समय संपर्क टूट गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

9/11 से पहले भारत पर भी हमले की तैयारी? CIA फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा

9/11 से पहले भारत पर भी हमले की तैयारी? CIA फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा

CIA की रिपोर्ट के अनुसार, ओसामा बिन लादेन ने 9/11 हमले से पहले भारत सहित 8 देशों में हमले की योजना बनाई थी।

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026