TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

हमला कल्याण बनर्जी पर

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है, जिसे TMC ने लोकतंत्र पर हमला कहा है जबकि BJP इसे ड्रामा कह रही है।

tmc सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला भाजपा पर आरोप

हमला कल्याण बनर्जी पर |

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां TMC इसे लोकतंत्र पर हमला बता रही है, वहीं BJP नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को ड्रामा करार दिया है। 

कल्याण बनर्जी पर हमला

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। कल्याण बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया, जिसमें बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे। बाद में वे सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए। कुछ देर बाद वे इस हमले के विरोध में थाने के बाहर ही बैठे रहे। उन्हें अपने सिर पर कपड़ा रखे हुए देखा गया।

सांसद का आरोप

TMC सांसद ने बताया, 'मैं चंडीतला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को ज्ञापन देने के लिए कार से जा रहा था। बाजार में ट्रैफिक था। इसके चलते मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर पैदल था। यहां भगवा कपड़े पहने 10-15 BJP के गुंडे थे, जिन्होंने अचानक नारे लगाने शुरू कर दिए। वे गालियां दे रहे थे, लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था, तभी मेरी तरफ पत्थर फेंका गया। मेरे कपड़ों पर खून लग गया। एक CRPF जवान ने मुझे बचाया। वहीं बंगाल पुलिस यह सब मूकदर्शक बनी देखती रही और यह सब होने दिया। बंगाल में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है और हालात बहुत गंभीर हैं।'

BJP बोली - ड्रामा

BJP के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम को ड्रामा बताते हुए, कल्याणा बनर्जी को अगली बार अच्छी रिहर्सल करके आने को कहा है। उन्होंने दावा किया है कि सहानुभूति बटोरने के लिए यह एक राजनीतिक नाटक था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह ड्रामा था और अगली बार अच्छी रिहर्सल करके आना चाहिए।

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उपचुनाव में 33.60% मतदान, BJP-जनसुराज समर्थकों में झड़प; प्रशांत किशोर की SHO से हॉट टॉक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव में 33.60% मतदान, BJP-जनसुराज समर्थकों में झड़प; प्रशांत किशोर की SHO से हॉट टॉक

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा और जनसुराज समर्थकों के बीच झड़पें हुईं; प्रशांत किशोर ने पुलिस पर आरोप लगाया।

गोरखपुर में सिपाही ने की 10 साल की बच्ची की हत्या, अस्पताल कर्मियों ने किया हमला

राज्य

गोरखपुर में सिपाही ने की 10 साल की बच्ची की हत्या, अस्पताल कर्मियों ने किया हमला

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी सिपाही पर अस्पताल में हमला हुआ। बच्ची का अपहरण और हत्या सिपाही ने की थी।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

देश-विदेश

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बीरभूम में पुलिस ने ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई, जिसमें पत्थर कारोबारी के सहायक को गिरफ्तार किया गया।

दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच भाजपा का कथित फर्जी पत्र वायरल, सियासत गरमाई

राज्य

दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच भाजपा का कथित फर्जी पत्र वायरल, सियासत गरमाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान वायरल हुए एक फर्जी पत्र ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। इस पत्र को भाजपा ने पूरी तरह फर्जी बताया है।