DGCA के नियम सबके लिए तो केवल IndiGo ही क्यों हुई फेल?

dgca-rules-for-all-why-only-indigo-failed

DGCA के नियम सबके लिए तो केवल IndiGo ही क्यों हुई फेल?

dgca के नियम सबके लिए तो केवल indigo ही क्यों हुई फेल

IndiGo failure: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी Indigo के ऑपरेशन में सुधार नहीं दिख रहा है। पिछले 4 दिन में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही हैं। पैसेंजर परेशान हो रहे है, कई पेसेंजर एयरपोर्ट पर कर्मचारियों से भिड़ गए, और कुछ रेने लगे। जिनके वीडियो भी सामने आए। 

DGCA के नए नियम

दरअसल ये परेशानी शुरू हुई DGCA के नए नियमों के कारण। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है। अब सवाल ये है कि नियम जब सब एयलाइन के लिए थे तो केवल IndiGo ही क्यों फेल हुई, बाकी क्यों नहीं? [caption id="attachment_120618" align="alignnone" width="583"]Airport पर रोते पेसेंजर Airport पर रोते पेसेंजर[/caption] [caption id="attachment_120619" align="alignnone" width="583"]एयरपोर्ट पर लगी भीड़ एयरपोर्ट पर लगी भीड़[/caption]

IndiGo failure: केवल IndiGo ही क्यों फेल हुई?

ऐसा इसलिए की IndiGo का नेटवर्क बहुत बड़ा है और इसका ऑपरेशन ‘हाइपर-यूज़' मॉडल पर चलता है। देश की लगभग 60% से ज्यादा घरेलू उड़ानों का बोझ अकेले IndiGo के पास है. इसका मतलब यह हुआ कि कम क्रू में ज्यादा फ्लाइटें और हर मिनट की देरी अगली उड़ान को सीधे इफेक्ट करती है। नए नियमों ने इसी टाइट रोस्टर को तोड़ दिया। देखा जाए तो IndiGo नए FDTL नियमों के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाई, जबकि दूसरी एयरलाइंस पिछले ही महीनों में अपने रोस्टर और क्रू-प्लानिंग को नियमों के हिसाब से तैयार कर चुकी थी।  इसका दूसरा कारण है कि IndiGo बरसों से ‘लीन स्टाफिंग' मॉडल पर काम करती है. कम स्टाफ, ज्यादा काम, और ज्यादा फ्लाइट ऑपरेशन। ये मॉडल इस बार IndiGo पर उलटा पड़ गया. DGCA के नियमों से अचानक एक्स्ट्रा पायलटों की जरूरत बढ़ी और इंडिगो के पास बैक-अप टीम काफी नहीं थी।  इसी कारण, IndiGo एयरलाइन का पूरा नेटवर्क गड़बड़ा गया। एक फ्लाइट लेट, तो उस विमान और क्रू की 3-4 अगली फ्लाइटें भी प्रभावित हुईं। जबकि Vistara, Air India, Akasa या AirAsia जैसी एयरलाइंस, जिनका नेटवर्क छोटा है, उनके लिए यह बदलाव संभालना आसान रहा। Read More: इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, नए नियमों के चलते क्रू की कमी से जूझ रही Indigo

केंद्र सरकार की सख्ती

IndiGo failure: इतने हंगामें और बवाल के बाद  केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने IndiGo को निर्देश दिया है कि वह कल रविवार रात 8 बजे तक सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड वापस करे। साथ ही पैसेंजर के लगेज भी 48 घंटे में लौटाए। इसके अलावा, दूसरी एयरलाइन से कहा कि वह तय हवाई किराए से ज्यादा ना लें। अगर निर्देशों को नहीं माना गया तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।  इंडिगो का कहना है कि रिफंड का पैसा वापस मिल जाएगा, हम धीरे-धीरे सुधार कर रहे है।

सरकार ने लिया फैसला वापस, वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस, 4 दिनों से परेशान थे यात्री

IndiGo flights cancelled:देशभर में इंडिगो संकट के बाद DGCA ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है। DGCA ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है। इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई।

DGCA का लेटर
DGCA का लेटर

स्टाफ की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। देशभर के अलग-अलग शहरों पर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं, 24-24 घंटे इंतजार कर रहे है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।