अमित शाह का बड़ा दावा: देश से नक्सलवाद होगा पूरी तरह खत्म

delhi-police-foundation-day-amit-shah-naxal-free-india

अमित शाह का बड़ा दावा: देश से नक्सलवाद होगा पूरी तरह खत्म

अमित शाह का बड़ा दावा देश से नक्सलवाद होगा पूरी तरह खत्म

अमित शाह: देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि 31 मार्च 2026 तक पूरा देश नक्सलवादी हिंसा से मुक्त होगा। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।

अमित शाह ने दोहराया नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक समय देश के 11 राज्यों में फैला माओवादी आतंकवाद आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जाता था। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता के माध्यम से पूरे देश को यह बताते हुए मुझे हर्ष हो रहा है कि हम नक्सलवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के बहुत करीब हैं।”गृह मंत्री ने दोहराया कि सरकार माओवादी हिंसा से देश को मुक्त करने में पूरी तरह सफल होगी, और अब यह लक्ष्य दूर नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया ‘डबल इंजन’ का रोडमैप

अमित शाह के बयान को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें पूर्ण समन्वय के साथ काम कर रही हैं। 31 मार्च से पहले देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में अभियान तेज है, और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति, सुरक्षा और विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है। Also Read-नाबालिग भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट!

अब सिर्फ छह जिले नक्सल प्रभावित

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब केवल छह जिले नक्सल प्रभावित रह गए हैं। इनमें से चार जिले छत्तीसगढ़ के हैं  सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और गरियाबंद। अफसरों का कहना है कि जमीनी हकीकत देखें तो नक्सली गतिविधियां बस्तर संभाग के सिर्फ दो जिलों के कुछ सीमित इलाकों तक सिमट गई हैं, जहां सुरक्षा बलों का लगातार ऑपरेशन चल रहा है।

दो साल में 532 नक्सली ढेर, 2700 ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार जनवरी 2024 से अब तक सुरक्षाबलों ने 532 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 2004 नक्सली गिरफ्तार किए गए, जबकि करीब 2700 ने आत्मसमर्पण किया। अभियानों के दौरान 1100 से ज्यादा हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर, एलएमजी, मोर्टार और पिस्तौल शामिल हैं।
टॉप लीडर भी सुरक्षा बलों के निशाने पर
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के छह सदस्य मारे गए हैं, दो ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं विशेष एरिया कमेटियों के 17 सदस्य मारे गए, सात ने सरेंडर किया और एक को गिरफ्तार किया गया है।  

संबंधित सामग्री

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

राज्य

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी की वजह से सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बचे। हरसिमरत कौर ने उनकी बहादुरी को सलाम किया।

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

राज्य

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

नोएडा में 16 साल के लड़के ने पिता की हत्या की और बाद में मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ने समाज को हिला दिया है।

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

राज्य

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को CM सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

राज्य

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।

क्या बार-बार आने वाले सपने चेतावनी होते हैं? जानिये बार-बार सपने आने का कारण और समाधान

लाइफ स्टाइल

क्या बार-बार आने वाले सपने चेतावनी होते हैं? जानिये बार-बार सपने आने का कारण और समाधान

जानिए क्या होता है जब एक ही सपना बार-बार आता है। यह आपके अवचेतन मन, अधूरे कर्म या आध्यात्मिक संकेतों का प्रतीक हो सकता है।