दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े आतंकी गतिविधियों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हथियार और मोबाइल भी बरामद।

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम स्पेशल सेल ने isi से जुड़े मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार | None

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित रूप से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी निर्मित पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ईकाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय शुभदीप सिंह, 22 वर्षीय गुरजंत सिंह, 28 वर्षीय साजन सिंह और 24 वर्षीय गगनप्रीत के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि चौथे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

खुफिया इनपुट के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल पर नजर रखनी शुरू की। इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में तथा एसीपी विवेक कुमार त्यागी की निगरानी में दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

सबसे पहले पुलिस टीम पंजाब के अमृतसर पहुंची, जहां से शुभदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक विदेशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गुरजंत सिंह और साजन सिंह को पंजाब के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चौथे आरोपी गगनप्रीत को 24 अप्रैल को दिल्ली से दबोच लिया गया।

ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मिलने का आरोप

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे विदेशी फोन नंबरों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के लगातार संपर्क में थे, ताकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचा जा सके।

आरोपी शुभदीप

स्पेशल सेल के मुताबिक, इस गिरोह को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थों की खेप पहुंचाई जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गगनप्रीत ने दिल्ली के कई पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी। पुलिस का दावा है कि उसे राजधानी में फायरिंग की घटना को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था।

पहले भी दर्ज हैं NDPS के मामले

जांच एजेंसियों के अनुसार, शुभदीप सिंह उर्फ विशाल पंजाब के तरनतारन जिले का निवासी है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित है। वह पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है और उस पर ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों एवं नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने का आरोप है।

वहीं गुरजंत उर्फ ऋषि और उसका चचेरा भाई साजन सिंह उर्फ हनी पर भी ड्रोन से भेजी गई हथियारों की खेप हासिल करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब निवासी गगनप्रीत सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था और उसे दिल्ली के पुलिस प्रतिष्ठानों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए थे।

चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

राज्य

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर का दौरा किया, ग्रामीणों से साक्षात्कार किया और कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

राज्य

कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

हिमाचल प्रदेश के 30 आईटीआई विद्यार्थी कजाकिस्तान में तकनीकी और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने के लिए पहुंचे, जिससे उनके कौशल और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित हो गया है। इसके कारण और नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।