चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड की ओर

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड में मानसून की चुनौती और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन के खतरे के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हो रही है। इस साल यात्रा नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है।

बदरीनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु

19 अप्रैल से 22 सितंबर तक चारधाम यात्रा में 48.11 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 16.57 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे। इसके बाद केदारनाथ में 14.66 लाख, गंगोत्री में 7.48 लाख, यमुनोत्री में 6.69 लाख और हेमकुंड साहिब में 2.71 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे

मौसम की चुनौतियों के बावजूद वर्तमान में भी रोजाना करीब 5 से 6 हजार श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। सरकार का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

मानसून में सावधानी की अपील

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मानसून के दौरान यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की आशंका बनी रहती है। मौसम विभाग की ओर से भी समय-समय पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार श्रद्धालुओं से मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील कर रही है।

61.71 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च 2026 से शुरू किया था, जबकि 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। 22 अगस्त तक यात्रा के लिए 61.71 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण

पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए करीब 20 लाख, बदरीनाथ के लिए 18.43 लाख, गंगोत्री के लिए 10.62 लाख, यमुनोत्री के लिए 10.11 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 2.55 लाख पंजीकरण हो चुके हैं।

सितंबर से शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण सितंबर से शुरू होगा। सरकार का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार हर साल यात्रा नए रिकॉर्ड बना रही है और इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या नया कीर्तिमान बना सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप तीर्थस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड सरकार ने नवाचारी आइडियाज पर आधारित 10 युवा स्टार्टअप्स को चुना और ₹2 लाख प्रत्येक को पुरस्कार के रूप में देगी।

पहाड़ों में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचाएगा चिट्ठी-पार्सल; पौड़ी से ट्रायल

पहाड़ों में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचाएगा चिट्ठी-पार्सल; पौड़ी से ट्रायल

उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में डाक पहुंचाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। पौड़ी में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है।

राखी पर cm धामी का डबल गिफ्ट: बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा, 3 लाख लखपति दीदियों का सशक्तिकरण

राखी पर cm धामी का डबल गिफ्ट: बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा, 3 लाख लखपति दीदियों का सशक्तिकरण

उत्तराखंड में रक्षाबंधन के अवसर पर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026