ब्राजील VSअमेरिका: ट्रंप बोले- लूला मुझे कॉल करें, मैं मोदी को फोन करूंगा- लूला

brazil-us-tariff-tension-lula-modi-trump-call

ब्राजील VSअमेरिका: ट्रंप बोले- लूला मुझे कॉल करें, मैं मोदी को फोन करूंगा- लूला

ब्राजील vsअमेरिका ट्रंप बोले- लूला मुझे कॉल करें मैं मोदी को फोन करूंगा- लूला

 ट्रम्प से बात करने पर लूला का दो टूक जवाब

अमेरिका-ब्राजील व्यापार विवाद अब कूटनीतिक बयानबाज़ी में बदल गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ट्रम्प के ‘कॉल करने’ के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और साफ कह दिया कि वह ट्रम्प से बात नहीं करेंगे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के शी जिनपिंग जैसे नेताओं से संपर्क करेंगे। brazil us tariff tension lula modi trump call  

क्या है मामला?

  • अमेरिका ने 1 अगस्त 2025 से ब्राजील के उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा दिया।
  • इसके पीछे कारण बताया गया है कि ब्राजील ने पूर्व राष्ट्रपति जाइर बोल्सोनारो के खिलाफ राजनीतिक कार्रवाई की है।
  • ट्रम्प ने इसे “बदले की कार्रवाई” (Vichhunt) बताया है।

लूला ने क्या कहा?

"मैं ट्रम्प को कॉल नहीं करूंगा, क्योंकि वह बात करना ही नहीं चाहते। मैं शी जिनपिंग को फोन करूंगा, मोदी को कॉल करूंगा, और बाकी राष्ट्रपतियों से भी बात करूंगा। पुतिन को नहीं करूंगा, क्योंकि वो यात्रा नहीं कर सकते।”
लूला ने साथ ही कहा कि ब्राजील WTO के ज़रिए इस टैरिफ का जवाब देगा।

COP30 के लिए ट्रम्प को न्योता देंगे

भले ही ट्रम्प से बात नहीं हो रही, लेकिन लूला ने कहा कि वे उन्हें नवंबर में ब्राजील में होने वाले COP30 जलवायु सम्मेलन में आमंत्रित करेंगे।

ट्रंप की प्रतिक्रिया क्या थी?

ट्रंप ने कहा था:
"लूला जब चाहें, मुझसे बात कर सकते हैं।"
लेकिन ट्रम्प ने ब्राजील पर टैरिफ लगाते हुए साफ कहा कि बोल्सोनारो के खिलाफ कार्रवाई अनुचित है उन्हें फ्री इलेक्शन में हिस्सा लेने से रोका गया. यह सब अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र पर हमला है WTO और कोर्ट के फैसले अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी हैं ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बोल्सोनारो “सम्मानित नेता” हैं, और उन पर चल रहे मुकदमे तुरंत बंद होने चाहिए। brazil us tariff tension lula modi trump call  

बोल्सोनारो पर क्या आरोप हैं?

  • 2022 के चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप
  • 8 जनवरी 2023 को ब्रासीलिया में दंगे भड़काने का संदेह
  • ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अगला चुनाव लड़ने से रोका है
बोल्सोनारो को ट्रम्प का करीबी माना जाता है, और दोनों की राजनीति में कई समानताएं देखी जाती हैं।

ब्राजील का अगला कदम क्या होगा?

लूला ने कहा कि ब्राजील WTO में यह मामला उठाएगा और बहुपक्षीय सहयोग के ज़रिए समाधान खोजेगा।
“हम ट्रम्प से बात न भी करें, तो भी हम अकेले नहीं हैं। हमें दुनिया के बड़े नेताओं से बात करनी होगी।”

भारत और मोदी की भूमिका अहम

लूला का प्रधानमंत्री मोदी को कॉल करने की बात कहना, यह बताता है कि भारत की कूटनीतिक साख ग्लोबल मुद्दों पर बढ़ी है ब्राजील भारत को मजबूत साझेदार मानता है भविष्य के व्यापारिक संतुलन में भारत एक निर्णायक ताकत हो सकता है

अमेरिका-ब्राजील टकराव में भारत की भूमिका दिखेगी?

RBI की रिपोर्ट हो या ब्रिक्स का विस्तार, हर मंच पर भारत की भूमिका बढ़ी है। अब इस कूटनीतिक तनाव में भी लूला ने मोदी का नाम लेकर यह संकेत दे दिया कि भारत वैश्विक संतुलन में "कनेक्टर" की भूमिका निभा सकता है। 

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।