बम धमकी से स्कूल बंद

मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना.. PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इस कारण सभी स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया।

मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना.. PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही स्कूलों को बंद करा दिया गया है। बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई है। इससे जुड़ी धमकी भरी मेल सामने आई है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को भी सुबह 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया था। शिवालिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त 2nd पीरियड चल रहा था।

‘मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना..’

मेल में कहा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की धमकी दी गई। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM मोदी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना धमाके में मारे जाओगे। इस ई-मेल में पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा के जीवन पर बनी 'सतलुज' फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड बैन हो चुकी है। वहीं फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को भी धमकी दी गई।

 पंजाब और चंडीगढ़ में पुलिस हाई अलर्ट पर

इससे पहले 12 जुलाई को SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली ट्रेन के अदंर स्लीपर कोच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। PM मोदी के दौरे से पहले खालिस्तानी धमकियों को देखते पंजाब और चंडीगढ़ में पुलिस हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस पर नजर बनाए हुए है। PM को जालंधर और चंडीगढ़ में प्रोजेक्टों का उद्घाटन करना है।

पेरेंट्स को आया मैसेज

शिवालिक पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को भेज मैसेज में लिखा- सुरक्षा कारणों से स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जिन बच्चों का आना-जाना निजी वाहन से होता है, उनके पेरेंट्स जल्द से जल्द स्कूल आकर ले जाएं। जो बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं, उन्हें बस से उनके स्टॉप पर छोड़ दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पंजाब में CJP के ‘स्कूल ऑडिट’ पर पायलट के सवाल, बोले- ‘किसी को नहीं मिलनी चाहिए दोस्ताना छूट’

पंजाब में CJP के ‘स्कूल ऑडिट’ पर पायलट के सवाल, बोले- ‘किसी को नहीं मिलनी चाहिए दोस्ताना छूट’

सचिन पायलट ने पंजाब में CJP द्वारा किए गए स्कूल ऑडिट पर सवाल उठाए हैं और AAP के साथ CJP की नजदीकी पर चिंता व्यक्त की है।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब कांग्रेस ने फैसला किया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनाव से पहले घोषित नहीं करेंगे। राहुल गांधी चुनाव अभियान की अगुआई करेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026