भाजपा में बड़े बदलाव

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएँ आईं। राजनीतिक बयानबाजी में इजाफा।

By : दिव्या मिस्त्री
स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है। और स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली जिसके तुरंत बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अमीनुल सूरी ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक सफर और नई जिम्मेदारी को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं।

‘राजनीतिक बनवास खत्म होने पर बहुत-बहुत बधाई’

इसको लेकर अमीनुल सूरी ने तंज कसा और कहा कि स्मृति ईरानी का राजनीतिक बनवास खत्म होने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद अब स्मृति ईरानी को ‘रील और रियल लाइफ’ के अंतर का पता चलेगा। साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी के बारे में ‘रील लाइफ’ और ‘रियल लाइफ’ का जिक्र करते हुए उन पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में उन्हें वास्तविक राजनीतिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

‘यूपी से दूर रखकर छत्तीसगढ़ और हरियाणा भेजा गया?’

सूरी ने कहा कि... उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा चुनावी राज्य है और स्मृति ईरानी वहां से सांसद भी रह चुकी हैं तथा केंद्र में मंत्री रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यूपी से दूर रखकर हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी देना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

सियासत में बढ़ेगी बयानबाजी?

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभार ऐसे समय मिला है जब बीजेपी राज्य में सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर अपनी गतिविधियां आगे बढ़ा रही है। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों की निगरानी और पार्टी के कामकाज की समीक्षा जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।अब नजर इस बात पर होगी कि स्मृति ईरानी इस हमले का जवाब देती हैं या संगठनात्मक काम के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करती हैं।

संबंधित सामग्री

भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, जिला स्तर पर प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, जिला स्तर पर प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं, चुनाव से पहले व्यवस्थित तैयारियों पर जोर दिया गया है।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, बोले- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, बोले- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली और चुनावी नीतियों पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ रहा है।

CM का कांग्रेस पर हमला- चुनाव परिणामों पर चिंतन करे पार्टी, अब सिर्फ 2 राज्यों में सरकार

CM का कांग्रेस पर हमला- चुनाव परिणामों पर चिंतन करे पार्टी, अब सिर्फ 2 राज्यों में सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कांग्रेस की रणनीति पर निशाना साधा और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी की बात कही।

झारखण्ड सीएम सोरेन पर बयान से फिर घिरे योगेंद्र साव, कांग्रेस का नोटिस; JMM ने भी कार्रवाई की मांग की

झारखण्ड सीएम सोरेन पर बयान से फिर घिरे योगेंद्र साव, कांग्रेस का नोटिस; JMM ने भी कार्रवाई की मांग की

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के हालिया बयान पर कांग्रेस और JMM ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

BJP ने जारी की 36 राज्यों की नई प्रभारी लिस्ट, संजय भाटिया राजस्थान तो बिप्लब देव MP के प्रभारी

BJP ने जारी की 36 राज्यों की नई प्रभारी लिस्ट, संजय भाटिया राजस्थान तो बिप्लब देव MP के प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें कई प्रमुख बदलाव शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर