हल्द्वानी में BJP का शक्ति प्रदर्शन, रक्षा मंत्री ने CM को कहा धाकड़ धामी

bjp-haldwani-rally-rajnath-singh-dhakad-dhami

हल्द्वानी में BJP का शक्ति प्रदर्शन, रक्षा मंत्री ने CM को कहा धाकड़ धामी

हल्द्वानी में bjp का शक्ति प्रदर्शन रक्षा मंत्री ने cm को कहा धाकड़ धामी

 BJP Haldwani Rally: उत्तराखंड में धामी सरकार के ‘4 साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह MB इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को सरकार के 4 साल के रिपोर्ट कार्ड के रूप में भी देखा जा रहा है।

हल्द्वानी में BJP

हल्द्वानी पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘बातचीत से रुक सकती है जंग’

अपने संबोधन की शुरुआत रक्षा मंत्री ने भारत माता की जय के साथ किया। साथ ही कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग बातचीत के जरिए ही रुक सकती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उत्तराखंड के लोगों के स्वभाव को भली-भांति जानते हैं, क्योंकि उन्हें लंबे समय तक यहां काम किया है। वह 10-12 दिनों के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे, उसी दौरान उत्तर प्रदेश का विभाजन हुआ और उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ।

ऋषियों मुनियों की तपोस्थली

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह धरती आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की प्रतीक है और यहां का कण-कण देश की आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा देता है। सदियों से यह भूमि ऋषियों और मुनियों की तपोस्थली रही और पूरे भारत में अगर किसी स्थान को तपोभूमि के रूप में पहचाना जाता है, तो वह उत्तराखंड राज्य ही है।

[caption id="attachment_142324" align="alignnone" width="1275"]रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह[/caption]

 BJP Haldwani Rally: ‘धाकड़ धामी’ 

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह सभा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। जब धामी अपने कामों के बारे में बता रहे थे, तो वह गंभीरता से सुन रहे थे और समझ रहे थे कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि धामी साधारण नहीं, बल्कि ‘धाकड़ धामी’ हैं।

रक्षामंत्री को बताया अजातशत्रु

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में राजनाथ सिंह को ‘अजातशत्रु’ बताते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विधायक, कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके बाद सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पिछले 4 वर्षों में राज्य में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने इसे पिछली सरकारों के मुकाबले 4 गुना से भी ज्यादा बताते हुए कहा कि यह सख्त कानून का ही परिणाम है, जिससे युवाओं का भरोसा बढ़ा है।

[caption id="attachment_142325" align="alignnone" width="1316"]मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी[/caption]

UCC का जिक्र

CM धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ उसकी सांस्कृतिक अस्मिता, पारंपरिक पहचान और जनसांख्यिक संतुलन को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है और सरकार आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी।

संबंधित सामग्री

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।