दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा, 11 नवंबर को होगा मतदान,1302 उम्मीदवार मैदान में

bihar-election-phase-2-voting-november-11-122-seats-1302-candidates

दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा, 11 नवंबर को होगा मतदान,1302 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा 11 नवंबर को होगा मतदान1302 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार अभियान रविवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। अब 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और जो कुछ बचा है, वह अंतिम चरण में है। 14 नवंबर 2025 को मतगणना (Counting of Votes) होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।  इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। [caption id="attachment_115769" align="alignnone" width="653"]दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा दूसरे चरण की 122 सीटों पर प्रचार थमा[/caption]

भारत-नेपाल सीमा सील

दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारत-नेपाल सीमा को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या मतदान में गड़बड़ी न हो सके। सीमा पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और लोगों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। बिहार पुलिस, सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में

इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में कई प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज भी मैदान में हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी जनता की अदालत में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 3,70,13,556 मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चरण में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं —
  • 40,073 ग्रामीण बूथ,
  • 5,326 शहरी बूथ शामिल हैं।
[caption id="attachment_115770" align="alignnone" width="619"]कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में[/caption]

Bihar Election Phase 2 Voting: किन जिलों में होंगे चुनाव?

दूसरे चरण में जिन 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है, उनकी विस्तृत सूची इस प्रकार है:
  • गया: 10 सीटें
  • कैमूर: 4 सीटें
  • रोहतास: 7 सीटें
  • औरंगाबाद: 6 सीटें
  • अरवल: 2 सीटें
  • जहानाबाद: 3 सीटें
  • नवादा: 5 सीटें
  • भागलपुर: 7 सीटें
  • बांका: 5 सीटें
  • जमुई: 4 सीटें
  • सीतामढ़ी: 8 सीटें
  • शिवहर: 1 सीट
  • मधुबनी: 10 सीटें
  • सुपौल: 5 सीटें
  • पूर्णिया: 7 सीटें
  • अररिया: 6 सीटें
  • कटिहार: 7 सीटें
  • किशनगंज: 4 सीटें
  • पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): 12 सीटें
  • पश्चिमी चंपारण (बेतिया): 9 सीटें
इन जिलों में मतदाताओं का रुझान किस ओर जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि इनमें कई हॉट सीटें शामिल हैं जहां परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर होती है।

मतदान केंद्रों पर सख्त निगरानी

Bihar Election Phase 2 Voting: चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। हर बूथ पर VVPAT मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकें। साथ ही, आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) के पालन के निर्देश दिए हैं।  मतदान वाले दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

“जो राम का है, वही हमारे काम का है..” CM योगी ने RJD और कांग्रेस पर कसा तंज

Yogi Adityanath Bihar Rally: बिहार विधानसभा चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी और सुपौल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं, गांव प्रगति की नई पहचान बन चुके हैं और युवाओं में आत्मविश्वास की नई लहर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

राज्य

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

₹5-10 हजार में तैयार होती थीं 10वीं-12वीं की फर्जी मार्कशीट, दिल्ली पुलिस ने किया बड़े रैकेट का भंडाफोड़

जुर्म गाथा

₹5-10 हजार में तैयार होती थीं 10वीं-12वीं की फर्जी मार्कशीट, दिल्ली पुलिस ने किया बड़े रैकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज बनाने वाले गिरोह को पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी में लैपटॉप, प्रिंटर और दस्तावेज बरामद।

'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' की शुरुआत: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा दांव

राज्य

'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' की शुरुआत: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा दांव

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं के बीच नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए 'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' शुरू किया।

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, कैबिनेट का बड़ा फैसला

राज्य

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, कैबिनेट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए खाद वितरण समिति का गठन और अग्निवीर सैनिकों के लिए सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण का फैसला लिया।