भारतीय एथलीट्स की दुर्दशा

भारतीय एथलीट्स की खराब हालत, पहले रिकॉर्ड बनाया फिर खुद ढोया रिक्शे में सामान

देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने फेडरेशन कप में रिकॉर्ड बनाया, पर सुविधाओं की कमी के कारण अपने सामान को रिक्शे में ढोना पड़ा।

भारतीय एथलीट्स की खराब हालत, पहले रिकॉर्ड बनाया फिर खुद ढोया रिक्शे में सामान

भारतीय एथलीट्स की खराब हालत

पहले देश के लिए रिकॉर्ड बनाया फिर खुद अपना सामान रिक्शे में ढोया, ये है हमारे देश के खिलाड़ियों की हालत। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया जो आज तक नहीं हुआ था, इन्होंने फेडरेशन कप 2026 पोल वोल्ट खेल में 5.45 मीटर की ऐसतिहासिक छलांग लगाकर भारत का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया, इनसे पहले भारत में कोई ऐसा नहीं कर पाया था, लेकिन रिकॉर्ड बनाने के कुछ घंटे बाद ही जो तस्वीर सामने आई उसने ये दिखा दिया की अगर क्रिकेटर नहीं है तो आपको कोई पूछेगा तक नहीं, देश के रिकॉर्ड बनाने वालों को एक गाड़ी तक नहीं दी गई। 

वीडियो हुआ वायरल

पोल वॉल्ट स्पर्धा में भाग लेने वाले देश के एथलीट देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को सड़क के किनारे खड़े है। हद तो तब हो गई जब उन्हें एक ई-रिक्शा में अपनी 5 मीटर लंबी पोल्स के साथ यात्रा करनी पड़ी। जिसके बाद से हर कोई देश की खेल व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। जबकि, देव कुमार और कुलदीप ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया है।

ट्रेन से भी उतारा

यह पहली बार नहीं हुआ है जब देव और कुलदीप के साथ ऐसी घटना घटी है। इसी साल दोनों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप से लौटते वक्त पनवेल स्टेशन पर एक TC ने ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का कहना था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जा सकते। मजबूरन उन्हें ट्रेन से उतरना पड़ा, जिसकी वजह से वह वहां करीब 5 घंटे तक फंसे रहे। TTE की तरफ से की गई इस बदतमीजी के बाद उस दौरान देव मीणा ने एक भावुक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्हें कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो सोचिए जूनियर स्तर के खिलाड़ियों साथ क्या होता होगा। 

संबंधित सामग्री

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी देता है सावन में मांस-मछली से परहेज की सलाह, समझिए असल वजह

सावन के महीने में शाकाहार के पीछे विज्ञान और आयुर्वेद दोनों का हाथ है, जिसमें पाचन तंत्र की धीमी गति और बीमारियों से बचाव के लिए सात्विक भोजन की सलाह दी जाती है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026