भारत- इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सहित 20 समझौते, कहा- भारत स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक का समर्थक

भारत-इंडोनेशिया ब्रह्मोस डील

भारत- इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सहित 20 समझौते, कहा- भारत स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक का समर्थक

जकार्ता में भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 समझौते हुए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण ब्रह्मोस मिसाइल डील शामिल है। इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया।

भारत- इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सहित 20 समझौते कहा- भारत स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक का समर्थक

भारत-इंडोनेशिया ब्रह्मोस डील |

भारत-इंडोनेशिया के बीच जकार्ता में 20 समझौते हुए। सबसे अहम ब्रह्मोस डील रही। इसको लेकर दोनों देशों के बीच पिछले 4 महीने से चर्चा चल रही थी। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन चुका है। 

राष्ट्रपति प्रबोवो ने की PM मोदी की तारीफ

PM मोदी ने कहा, 'भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति का पक्षधर है। सभी देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करें और समुद्री रास्ते सभी के लिए खुले रहें।' PM मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ी हुई है। उधर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं आपका करियर कॉपी करता हूं।' उनके इतना कहते ही सभी ने तालियां बजाई। उन्होंने कहा, ' PM मोदी सरकार की कई योजनाएं सफल रही हैं। इसलिए वे इन्हें अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। अच्छा हुआ इन योजनाओं पर 'कॉपीराइट' नहीं है।

हिंदू मंदिर जाएंगे PM

PM ने कहा पिछले एक दशक में भारत-इंडोनेशिया के बीच व्यापार बढ़कर 25 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। आज पूरी दुनिया अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता को मानती है। इस क्षेत्र में भारत ने इंडोनेशिया को अपना अहम साझेदार माना है। PM शाम को जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वे बुधवार को इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। ये मंदिर 1000 साल से ज्यादा पुराना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

राज्य

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने 2027-28 के बजट में कई वित्तीय सुधार लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें अनावश्यक बजटीय मदों और भत्तों में कटौती शामिल है।