बेंगलुरु में तिहरा हत्याकांड

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

बेंगलुरु के KR पुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनकी बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू मारकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

बेंगलुरु में तिहरा हत्याकांड

बेंगलुरु के KR पुरम इलाके में एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 3 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 52 साल के सोमसुंदर, पत्नी 48 साल की मुथुलक्ष्मी और 19 साल की बेटी सुप्रिया के रूप में हुई।

खून में लथपथ शव

माता-पिता और छोटी बेटी उस फ्लैट पर पहुंचे थे, जहां परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसका बॉयफ्रेंड केनेथ रहते थे। वहीं पर तीनों के खून से लथपथ शव मिले। पुलिस को शक है कि बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, बड़ी बेटी श्वेता पिछले 2 महीने से अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग फ्लैट में रह रही थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

पीट-पीटकर हत्या

जब परिवार बेटी से मिलने फ्लैट पहुंचा। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने तीनों पर कई बार चाकू से वार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। इधर बेंगलुरु में PG मालिक की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 2 कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया। मृतक की पहचान 37 साल के माधव माटले के रूप में हुई।

पुलिस ने 21 साल के राकेश और 20 साल के डॉन ब्राइट को गिरफ्तार किया है।

शराब के नशे में वारदात

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी उस PG में नहीं रहते थे और घटना के समय शराब के नशे में थे। बहस के दौरान माधव माटले बैट लेकर आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बैट छीन लिया और उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल माटले की मौत हो गई। राममूर्ति नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश BCom फाइनल ईयर का छात्र और डॉन ब्राइट सन BBA फर्स्ट ईयर का छात्र है।

संबंधित सामग्री

किरनापुर पथराव प्रायोजित था! SP का दावा- शराब और पैसों से रचा गया था पूरा षड्यंत्र

किरनापुर पथराव प्रायोजित था! SP का दावा- शराब और पैसों से रचा गया था पूरा षड्यंत्र

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पथराव और तोड़फोड़ के घटनाक्रम में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया है।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

कर्नाटक के हासन जिले में 23 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद दो युवक फरार हो गए। पुलिस अब इन युवकों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर