Baran NEWS: बारां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2450 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

baran-news

Baran NEWS: बारां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2450 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

baran news बारां में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई 2450 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Baran NEWS: बारां वनमंडल ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर उप वन संरक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में शनिवार को "अतिक्रमण मुक्त बारां वनभूमि" अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। [caption id="attachment_83740" align="alignnone" width="300"]Baran NEWS Baran NEWS[/caption]

Baran NEWS: बोरवेल के जरिए सिंचाई भी कर रहे

केलवाड़ा रेंज के नाका केलवाड़ा में वनखंड खिरिया बी, मौजा खु‍सियारा और नारायणखेड़ा में लगभग 2300 बीघा वन भूमि पर अवैध खेती चल रही थी। अतिक्रमणकारियों ने चारों तरफ पत्थरों की दीवार बना रखी थी और बोरवेल के जरिए सिंचाई भी कर रहे थे।

Baran NEWS: ट्रेंच खोदकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

वन विभाग ने केलवाड़ा, शाहाबाद और छबड़ा रेंज के स्टाफ की मदद से तीन जेसीबी मशीनों द्वारा करीब 4000 मीटर पत्थर कोट तोड़ा, 4 अवैध बोरवेल नष्ट किए और ट्रेंच खोदकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Baran NEWS: 150 बीघा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया

इसी तरह वनखंड सीताबाड़ी, मौजा ख्यावदा में भी करीब 150 बीघा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जहां पत्थर की दीवारें बनाकर खेती की गई थी और दो बोरवेल संचालित हो रहे थे। पत्थर को तोड़ा गया, बोरवेल नष्ट किए गए और भूमि को मुक्त किया गया।

तीनों रेंज के स्टाफ पूरी तरह मौजूद

इस कार्रवाई में उप वन संरक्षक अनिल यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी और तीनों रेंज के स्टाफ पूरी तरह मौजूद थे। अनिल यादव ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

राज्य

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में 120 बेड वाले 'कैपिटल अस्पताल' का उद्घाटन किया, जिसे NABH से मान्यता प्राप्त है।

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

राज्य

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों के लिए अनुग्रह सहायता राशि और नौकरी आवेदन की समय सीमा बढ़ाई।

रायपुर में AI गणपति मूर्तियां बनाने से बच रहे मूर्तिकार, पिछले साल के विवाद का असर; हिंदू संगठनों की चेतावनी

सनातन

रायपुर में AI गणपति मूर्तियां बनाने से बच रहे मूर्तिकार, पिछले साल के विवाद का असर; हिंदू संगठनों की चेतावनी

रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए तैयारियां शुरू, मूर्तिकार AI डिजाइन से बचते हुए पारंपरिक प्रतिमाएं बनाने पर जोर दे रहे हैं।

कौन है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, जानिए राजनीतिक जीवन

देश-विदेश

कौन है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, जानिए राजनीतिक जीवन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया।

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

राज्य

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

इंदौर में विहिप नेता संतोष शर्मा के विवादित बयानों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।