राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक, पोस्टर वॉर शुरु

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक, पोस्टर वॉर शुरु

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में सियासत गरमाई। निर्माण समिति की बैठक में गंभीर चर्चा, हाईलेवल समिति की संस्तुति का इंतजार।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक पोस्टर वॉर शुरु

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद |

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार बयान सामने आ रहे है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को रामकथा संग्रहालय पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में ट्रस्ट का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। 

‘यह एक तरह का कलंक’

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- "यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा- एक हाईलेवल समिति बनाई गई है। जज उसके अध्यक्ष हैं। वे अपना निर्णय और संस्तुति ट्रस्ट को देंगे। ट्रस्ट उस पर विचार करेगा।

पोस्टर वॉर शुरू

इधर, गोरखपुर में सपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला ने पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।' ‘रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’ रायबरेली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने सपा पर पलटवार करते हुए पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम मंदिर के चंदे पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर खामोशी? राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं।

कांग्रेस की PC

वहीं कांग्रेस के UP प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने झांसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर BJP सरकार से कई तीखे सवाल किए। कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण को अपनी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया है, इसलिए यदि किसी प्रकार की अनियमितता या फिर गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी नैतिक जिम्मेदारी भी सरकार और प्रधानमंत्री की बनती है।

संबंधित सामग्री

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

राज्य

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी पर्ची मिली, पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया।

भोपाल में राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया, राम मंदिर मुद्दे पर VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

राज्य

भोपाल में राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया, राम मंदिर मुद्दे पर VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

भोपाल में विहिप और बजरंग दल ने संसद में राम मंदिर चढ़ावे के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन का विरोध किया।

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

देश-विदेश

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

संसद के मानसून सत्र में सपा-कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी का रूप धारण किया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण S अध्यक्ष बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की।