राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किया गया और नए महासचिव के रूप में कृष्ण मोहन को नियुक्त किया गया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट की बैठक संपन्न |

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक हुई। ये बैठक 3 घंटे चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा– महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार

गोविंद देव बोले– चंपत राय ने कहा है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक वे पद पर नहीं रहेंगे। जो हुआ वह कष्टदायी है। हम सब दुखी हैं। चढ़ावा चोरी लज्जाजनक घटना है। ट्रस्टी के. पाराशरन ने कहा था कि इस्तीफा देते ही स्वीकार करना ट्रस्ट के संविधान में हैं। इसलिए इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। चंपत राय की अनुपस्थिति में नए ट्रस्टी रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया।

‘धूमिल छवि को सही करने की कोशिश’

राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा- कहीं न कहीं प्रबंधन और संचालन में कमियां रह गईं। जहां कहीं लूप होल्स हैं, अब इसे बंद करना है। इसकी पूरी कोशिश करूंगा। समाज में जो माहौल है, इससे हमारे न्यास की छवि धूमिल हो गई है। उन्होंने कहा मेरा प्रयास रहेगा कि हम सभी न्यासी लोग इस धूमिल छवि को सही करने की कोशिश करेंगे।

22 जुलाई को फिर से बैठक

गोविंद देव गिरी ने बताया- हमारा काम पूरी पारदर्शिता रखना है। 22 जुलाई को फिर से बैठेंगे। तब तक SIT की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। चोरी तो चोरी ही है, छिपे हुए अपराधी खोजे जाएंगे। SIT अपना काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट की बैठक होने जा रही है। चोरी के आरोपी को कड़ी सजा की मांग की गई है।

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता राकेश सिंह यादव के आरोपों से नया विवाद खड़ा हो गया है, जिससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ, कमरे से मिले 20 लाख, गहने, डॉलर, महंत से मिले CM योगी

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ, कमरे से मिले 20 लाख, गहने, डॉलर, महंत से मिले CM योगी

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में शामिल अविनाश शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चोरी के धन से खरीदी गई बाइक और जेवर बरामद।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोप-प्रत्यारोप शुरू, आरोपियों के घर चल सकता है बुलडोजर

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोप-प्रत्यारोप शुरू, आरोपियों के घर चल सकता है बुलडोजर

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में नए आरोप लगे हैं। 500 वकीलों ने प्रदर्शन किया और आरोपी घरों पर बुलडोजर चलने की तैयारी है।

राम मंदिर में चढ़ावा:  अविनाश के घर मिला संदूक, लिखा - रामराज्य कोष, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा: अविनाश के घर मिला संदूक, लिखा - रामराज्य कोष, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के संबंध में अविनाश शुक्ला से पूछताछ हुई। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती।