आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

andhra-pradesh-firecracker-factory-blast-18-dead

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट 18 लोगों की मौत

firecracker factory blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के एक गांव में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। पटाखा युनिट में विस्फोट होने से 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के दौरान यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

खेतों में गिरी लाशें

दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोग 80% तक जल गए। लाशें पास के धान के खेतों में जाकर गिरीं। जब स्थानीय लोग खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते नजर आए। 

firecracker factory blast: 100% जले लोग

पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन को तैनात किया हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में आए घायल 90 से 100 फीसदी तक जले हुए हैं। उनका इलाज जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

CM ने जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा, काकिनाडा के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। CM ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

वस्त्राल, अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। 8 मृत, 15 घायल। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द था।

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

राज्य

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर का दौरा किया, ग्रामीणों से साक्षात्कार किया और कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तावों की समीक्षा की और कई विभागाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।