AI से बदलेगा किसानों का भविष्य, कृषि मंत्री और CM ने लॉन्च किया Bharat-VISTAAR

ai-transform-farmers-future-bharat-vistaar-launch

AI से बदलेगा किसानों का भविष्य, कृषि मंत्री और CM ने लॉन्च किया Bharat-VISTAAR

ai से बदलेगा किसानों का भविष्य कृषि मंत्री और cm ने लॉन्च किया bharat-vistaar

Bharat-VISTAAR: केंद्र सरकार किसानों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए तरह तरह के कदम उठा रही है। इसी बीच किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक नया प्लेटफॉर्म पेश किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म Bharat-VISTAAR लॉन्च किया। साथ ही। AI Hackathon, Agri कोष और AI for Agriculture Roadmap का शुभारंभ किया गया। यह AI प्लेटफॉर्म देश के किसानों को कई तरह की सुविधाएं देने वाला है।

[caption id="attachment_134823" align="alignnone" width="1066"] कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा[/caption]

Bharat-VISTAAR प्लेटफॉर्म 

भारत विस्तार किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मौसम की जानकारी, बाजार के भाव, फसल संबंधी सलाह और सरकारी योजनाओं जैसी सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराएगा। सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए इस AI प्लेटफॉर्म में हेल्पलाइन 155261 नंबर भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा Bharat-VISTAAR में चैटबॉट्स और वेब-वेबस्ट उपकरण भी हैं। 

CM भजन लाल शर्मा हुए शामिल

Bharat-VISTAAR के लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में कई राज्यों के किसानों ने कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों और अन्य संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से वर्चुअली हिस्सा लिया। Bharat-VISTAAR के जरिए सरकार कृषि जगत की अलग-अलग जानकारियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रही है ताकि किसानों को सभी तरह की जानकारी और सुविधाएं एक ही जगह पर आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Bharat-VISTAAR: इनकी मिलेगी जानकारी

पहले चरण में, भारत-विस्तार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ लॉन्च किया गया है। स्टार्टिंग फेज में यह महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात जैसे राज्यों को कवर करेगा। यह प्लेटफॉर्म भारत मौसम विज्ञान विभाग से मौसम डेटा, अगमार्कनेट से मंडी कीमतें, राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली से कीट और रोग संबंधी अलर्ट, और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जानकारी लेकर किसानों को पहुंचाता है।

नई पहल शुरू करने की घोषणा 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक AI हैकाथन और “एग्रीकोष” नाम की नई पहल शुरू करने की घोषणा भी की।

 

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।