Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

actress-make-fun-of-ali-khamenei-death

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

actress on ali khamenei death खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Actress On Ali Khamenei Death: अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले किए गए। दावा किया गया कि, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की इस हमले में मौत हो गई। इस पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जाहिर की है। इनके अलावा रानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

वहीं मशहूर सिंगर जावेद अख्तर इजाराइल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप पर जमकर बरसे।

खामेनेई की मौत पर एलनाज नौरोजी ने जताई खुशी

एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अली खामेनेई की मौत की खबर पर खुशी जाहिर की और अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि-

“47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।”

 

एलनाज की दूसरी स्टोरी

दूसरे स्टोरी पर एक्ट्रेस ने अली खामेनेई की मौत की खबर वाली पोस्ट शेयर कर लिखा - 'thank You'।

सैक्रेड गेम्स से एलनाज को मिली पहचान

एलनाज टफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में काम किया, जिसमें उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। इस सीरीज में उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया।

ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी का बयान

एलनाज के अलाव ईरानी मूल निवसी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी खामनेई की मौत पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल एक एंकर रोते हुए खामनेई के मौत की खबर पढ़ रहा था, जिसका एक्ट्रेस ने मजाक उड़ाया।

मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- "खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं।"

इन फिल्मों में नजर आई मंदाना

बता दें कि, मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'भाग जॉनी' और 'क्या कूल हैं हम 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। साथ ही वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' और 'लॉक अप' में भी नजर आई थी।

1 मार्च को आई थी मौत की खबर

अमेरिका-इजराइल का ईरान हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और 7 दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और सेना प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी की मौत होने की भई पुष्टी हुई है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।