भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28-29 दिसंबर को पंजाब में

31st-national-convention-of-bharat-vikas-parishad-to-be-held-on-28-29-december

भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28-29 दिसंबर को पंजाब में

भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28-29 दिसंबर को पंजाब में


भारत के विकास की दिशा में "स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत" की कल्पना को साकार करते हुए, भारत विकास परिषद अपने 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 28 और 29 दिसंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा, पंजाब में करने जा रही है। यह अधिवेशन परिषद के 62 वर्षों के योगदान और आगामी दिशा-निर्देशों पर आधारित होगा।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद के देशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे, जहां परिषद के 10 विभिन्न क्षेत्रों की पिछले दो वर्षों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की रणनीतियाँ निर्धारित की जाएंगी। यह अधिवेशन परिषद के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा, साथ ही उन्हें परिषद के विभिन्न प्रभावी कार्यों को समझने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद के प्रमुख नेतृत्व आगामी वर्षों के लिए नए सामाजिक बदलाव और देश की समृद्धि के विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इसमें पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, महिला सशक्तिकरण, परिवार प्रबोधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने परिषद के समग्र उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज और परिवारों में संस्कारों की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया, खासकर समाज में गरीबी उन्मूलन, पारिवारिक तनाव में कमी और बच्चों में अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने में।

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री सुरेश जैन ने अधिवेशन के मुख्य उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, शिक्षा और कुपोषण जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। परिषद के मीडिया प्रकल्प के नैशनल वाइस चेयरमैन श्री विपिन गुप्ता ने भी मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि मीडिया परिषद के समाज परिवर्तन कार्यों को जनता तक पहुँचाने में हमेशा सहायक रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री प्रेम शंकर सिंह ने पत्रकारों से अपील की कि वे अधिवेशन के बारे में जानकारी देने के लिए जालंधर पहुंचे और मीडिया सेंटर तथा ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।