फगवाड़ा में भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन

31st-national-convention-of-bharat-vikas-parishad-in-phagwara

फगवाड़ा में भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन

By:

Ranu

फगवाड़ा में भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन

पंजाब का फगवाड़ा राष्ट्र की सेवा को परमार्थ मानते हुए, "स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत" की परिकल्पना को जागृत करते हुए, "भारत विकास परिषद" के अद्भुत, अविश्वस्नीय, विहंगम अधिवेशन का गवाह बना। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शैक्षिक पावन प्रांगण में लगभग चार हजार से ज्यादा लोगों ने संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के पंचसूत्र को आत्मसात किया और देश को आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।

पंजाब के फगवाड़ा के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारत विकास परिषद ने अपने पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के संकल्प को अगले पड़ाव में ले जाने पर सार्थक चर्चा हुई। देश में सामाजिक समरस्ता को बढ़ावा देने, चिकित्सा सुविधाएं निर्धन तक पहुंचाने, शिक्षा के ज्ञान का उजियारा घर-घर पहुंचाने, मलिन बस्तियों में रहने वाली मां-बहनों को एनिमियां से कैसे बचाएं, राष्ट्र निर्माण में संस्था की भूमिका क्या हो, जैसे विषयों पर भारत विकास परिषद ने गर्म जोशी से चर्चा को मूर्त रुप दिया। अधिवेशन में जो विचार उभरकर सामने आएंगे उसपर चिंतन मनन कर देशभर में लागू किया जाएगा। देश में परिषद के 10 क्षेत्रों की गत 2 वर्षों के कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य की दशा-दिशा तय होनी है।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। वन्देमातरम् गीत और भारत माता की जय के उद्घोष से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का प्रांगण गूंजायमान हो गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद द्वारा किए गए कार्यों का वार्षिक रिपोर्ट दिया गया और स्मारिका का विमोचन हुआ। देश के कई कोनो से आए लोगों ने पूजनीय पद्मश्री संत बाबा सेवा सिंह जी के आशीर्वचन को ध्यान से सुना। पूजनीय पद्मश्री संत बाबा सेवा सिंह जी ने कहा कि भारत विकास परिषद पंच सूत्र को लेकर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हर धर्म अच्छे कर्म करने का उपदेश देता है। इंसान को अच्छे कर्म करने चाहिए। पर्यावरण को दूषित नहीं करना चाहिए। इंसान सब कुछ बना ले रहा है पर पानी और हवा नहीं बना पाया। इंसानों ने पहाड़ काट दिए, जंगल काट दिए, पानी को दूषित कर दिया इसे खत्म करना होगा। उन्होंने पर्यावरण का ख्याल रखने का उपदेश देते हुए कहा कि पंजाब में मिनी जंगल बना कर पर्यावरण को ठीक रखने का काम लगातार चल रहा है। समाज परोपकारी बनना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध करने का काम हम सब को मिलकर करना होगा।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक मित्तल जी भारत विकास परिषद द्वारा 31वें अधिवेशन के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को चुनने पर हर्षित दिखे और आगे भी परिषद के साथ खड़े रहने और सेवा करने का वादा किया। उन्होंने परिषद के ध्येय को सार्थक बताते हुए कहा कि जो 1963 से भारत विकास परिषद देश को विकसित करने के लिए कर रहा है उस काम को प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत के नारे के साथ नए सीरे से लगातार कर रहे हैं।

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय श्री आदर्श कुमार गोयल जी ने पंजाब की धरती को त्याग और बलिदान की धरती बताते हुए पंजाब के बलदानियों और भारत के शहीदों को याद किया। साथ ही
भारत विकास परिषद के ध्येय को लोगों से साझा करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद देश भर में संस्कार और सेवा कार्यों में जुटी है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन जी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यहां की गई सार्थक चर्चा संकल्प के तौर पर आगे बढ़ेगी और सेवा, संस्कार जो कि हमारा मूल ध्येय है उसको समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

31वें राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक सुशील शर्मा के साथ पंकज जिंदल, सुनील खेड़ा, विनीत जैन, एन. के. महेंद्रू, रवि शर्मा, राजकुमार चौधरी, विवेक शर्मा, विक्रम अरोड़ा, राज सबरवाल, अनिल बंसल, अशोक चड्ढा, अरुण पूरी, यशपाल गुप्ता, और जी. डी. कुंद्रा मौजूद रहे

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।