Mohan Yadav announcement: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

mp-mohan-yadav-announcement-big-updates

Mohan Yadav announcement: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

By:

Ranu

mohan yadav announcement सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

इंदौर, देवास, उज्जैन को मिला कर बनेगी मेट्रोपॉलिटन सिटी

Mohan Yadav announcement: मोहन सरकार प्रदेश में अब मेट्रोपॉलिटन सिटी तैयार करने जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रदेश की पहली मेट्रोपॉलिटन सिटी तैयार करने की औपचारिक घोषणा की है. सीएम ने कहा, ''जल्द ही मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जाएगी.''

सम्मेलन में सीएम ने की घोषणा

इंदौर में काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के सम्मेलन को सीएम मोहन यादव ने व्यापारियों और ट्रेडर्स समेत लोगों को संबोधित किया.सीएम ने कहा, ''मेट्रोपॉलिटन सिटी तैयार होने से न केवल पूरे क्षेत्र की व्यवसाय गतिविधियों का विस्तार होगा बल्कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

Read More- Naxalites surrender: 5-5 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति का सरेंडर

Mohan Yadav announcement: उज्जैन में बनेगी मेट्रोपॉलिटन सिटी

सीएम ने कहा, ''इंदौर और उज्जैन अब अलग नहीं हैं, दोनों के बीच मात्र 32 किलोमीटर की दूरी है. इसलिए आने वाले समय में वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से इन दोनों शहरों का भविष्य उज्जवल है.'' उन्होंने कहा, ''इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी का रूप दिया जाएगा."' उन्होंने व्यापारियों को मध्य प्रदेश में आकर व्यापार करने का आमंत्रण भी दिया.

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

काबुली चना ही नहीं कबूल भी हमारा होगा

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा.कि ''मुझे पता चला है कि 7 से ज्यादा देशों में हमारे यहां का काबुली चना एक्सपोर्ट किया जाता है. काबुली नाम भले काबुल से होगा लेकिन वह चना तो इंदौरी है, यह बात हमारे लिए आनंद का विषय है सिर्फ नाम काबुली है तो आज नहीं तो कल काबूल भी हमारा होगा.

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के 'मन की बात' में छाया सीधी जिला,  1500 तालाबों से क्या है कनेक्शन ?

राज्य

पीएम मोदी के 'मन की बात' में छाया सीधी जिला, 1500 तालाबों से क्या है कनेक्शन ?

मुख्यमंत्री यादव ने ओरछा में पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना, जिसमें जल संरक्षण पर जोर दिया गया।

2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया, बोले - राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी

देश-विदेश

2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया, बोले - राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2028 के विधानसभा चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

लाइफ स्टाइल

जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

कलौंजी में थाइमोक्विनोन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं और सेहत के लिए अनेक फायदे प्रदान करते हैं।

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अनाहत सिंह

देश-विदेश

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अनाहत सिंह

अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में महिलाओं का खिताब जीता, जिससे वह पहली भारतीय बनीं जिसने यह उपलब्धि हासिल की।

करण कुंद्रा ने पानी के अंदर तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, घुटनों पर बैठकर जताया प्यार

मनोरंजन

करण कुंद्रा ने पानी के अंदर तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, घुटनों पर बैठकर जताया प्यार

टीवी स्टार करण कुंद्रा ने मॉरिशस में स्कूबा डाइविंग करते हुए तेजस्वी प्रकाश को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनका यह खास पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।