देश में पहली बार: MPमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की पूरी नियुक्ति ऑनलाइन

mp-first-online-anganwadi-recruitment-cm-mohan-yadav

देश में पहली बार: MPमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की पूरी नियुक्ति ऑनलाइन

देश में पहली बार mpमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की पूरी नियुक्ति ऑनलाइन

MP Anganwadi recruitment online: मध्यप्रदेश सरकार ने पहली देश में पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति पूर्णतः ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया से की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विधानसभा सभाकक्ष में आयोजित विशेष कार्यक्रम में नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की सबसे निचली ग्राम पायदान पर सेवाएँ देने वाली बहनों को प्रदेश के सबसे बड़े मंच विधानसभा पर नियुक्ति पत्र देकर एक नया इतिहास रचा गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है। सभी बहनें कुपोषण से लड़ने का संकल्प लें। जैसे यशोदा मैया ने भगवान कृष्ण कोशिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही आंगनवाड़ी में भी बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने का कार्य हो। Read More-सरकारी डॉक्टरों का ‘कमीशन खेल’! एमवाय अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का खुलासा

MP Anganwadi recruitment online: विधानसभा अध्यक्ष ने की सरकार की सराहना

कार्यक्रम के बाद नवचयनित कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की कार्यवाही भी देखी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए सरकार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और प्रमुख सचिव जीवी रश्मि उपस्थित रहे। अर्चना चिटनिस ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई, जबकि मंत्री निर्मला भूरिया ने संबोधन दिया। Read More-CG CM will be on a tour of MP today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे

MP Anganwadi recruitment online: 19250 पदों के लिए आए 4 लाख आवेदन

प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लगभग 19,250 रिक्त पदों के विरुद्ध करीब 4 लाख आवेदन आए। इनमें से लगभग 12,075 पदो की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी किए गए है। यह देश की पहली पूर्णतः ऑनलाइन एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया है। ऑनलाइन प्रणाली में दस्तावेज गुम होने या गायब होने की संभावना समाप्त। चयन शत-प्रतिशत मेरिट आधार पर हुआ। उम्मीदवारों के लिए दावा-आपत्ति एवं अपील की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।