MP Congress में बड़ा फैसला, सभी प्रवक्ता कार्यमुक्त

mp-congress-spokespersons-removed-talent-hunt

MP Congress में बड़ा फैसला, सभी प्रवक्ता कार्यमुक्त

mp congress में बड़ा फैसला सभी प्रवक्ता कार्यमुक्त

MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इस कदम को संगठन में नई टीम खड़ी करने और मीडिया रणनीति को नए सिरे से गढ़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

MP Congress: टैलेंट हंट से चुने जाएंगे नए प्रवक्ता

प्रदेश कांग्रेस अब प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके जरिए पार्टी ऐसे चेहरों को सामने लाना चाहती है, जो टीवी डिबेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से पार्टी का पक्ष रख सकें.मप्र कांग्रेस कमेटी ने साफ किया है कि जब तक यह चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में प्रवक्ता भेजने की व्यवस्था अस्थायी रूप से जारी रहेगी Also Read- MP CONGRESS: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना,16 दिसंबर को विधानसभा घेराव की घोषणा

MP Congress: डिबेट में कौन जाएगा, फैसला अब मीडिया टीम करेगी

चैनल डिबेट के लिए किस नेता को प्रवक्ता बनाकर भेजा जाएगा, इसका फैसला अब मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और उनकी टीम करेगी। यानी अब प्रवक्ताओं की कोई स्थायी सूची नहीं होगी, बल्कि मौके और जरूरत के हिसाब से नाम तय किए जाएंगे.पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया विभाग में असहमति और गुटबाजी की स्थिति बनी हुई थी।

समय से चल रहा था घमासान

गौरतलब है कि मप्र कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन और उन्हें मंच देने को लेकर लंबे समय से घमासान की स्थिति बनी हुई थी। कई नेता खुद को दरकिनार किए जाने की शिकायत कर रहे थे, तो वहीं कुछ चेहरों को जरूरत से ज्यादा तवज्जो मिलने को लेकर भी सवाल उठते रहे. ऐसे में सभी प्रवक्ताओं को एक साथ कार्यमुक्त करने के फैसले को पार्टी के भीतर रीसेट बटन दबाने जैसा कदम माना जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।