MP CONGRESS: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना,16 दिसंबर को विधानसभा घेराव की घोषणा

mp-congress-congress-targets-bjp-announces-assembly-siege-on-16th-december

MP CONGRESS: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना,16 दिसंबर को विधानसभा घेराव की घोषणा

mp congress कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना16 दिसंबर को विधानसभा घेराव की घोषणा

MP CONGRESS: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आपको बतादें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 16 दिसंबर को राजधानी भोपाल में विधानसभा घेराव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन ने बड़वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी।

16 दिसबंर को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

MP CONGRESS:शनिवार को विधायक राजन मण्डलोई के कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए बाला बच्चन ने बताया कि इस घेराव का उद्देश्य भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना और सरकार को जिम्मेदारियों का एहसास कराना है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में प्रदेशभर से 50000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पूर्व गृहमंत्री ने लगाया भाजपा सरकार पर आरोप

MP CONGRESS:पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा की चार बार की सरकार जनता के हर वर्ग को परेशान कर रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित, आदिवासी, महिलाएं, किसान और युवा सभी सरकारी नीतियों की वजह से हताश और परेशान हैं। बच्चन ने कहा कि भाजपा की 4जी सरकार अब पूरी तरह फर्जी साबित हो चुकी है, और यह जनता के लिए काम करने में विफल रही है।

सरकार को नींद से जगाएगी कांग्रेस- बाला बच्चन

MP CONGRESS:उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा घेराव के जरिए कांग्रेस प्रदेश सरकार को नींद से जगाने का प्रयास करेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

राज्य

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को दी बधाई। वर्णवाल पहले कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दे चुके हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- "हमारी बेटियां किसी से कम नहीं"

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।