TI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Morena Crime News: मुरैना के सिविल लाइन थाने में रविवार सुबह हत्या के आरोपी ने सुसाइड कर ली। आरोपी ने लॉकअप में अपने गमछे का फंदा बनाया और खिड़की की ग्रिल में फंसाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही एसपी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंचे और लापरवाही पर TI, हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
जीजा की हत्या में था अरेस्ट
शनिवार रात बालकृष्ण जाटव को हत्या के आरोप में पुलिस अरेस्ट करके लाई थी। दिसंबर 2023 में अशोक जाटव नाम के युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले में बालकृष्ण आरोपी था। अशोक रिश्ते में बालकृष्ण का जीजा था। एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ चार से पांच केस अलग-अलग थानों में दर्ज थे। शुरुआती जांच में गमछे से फांसी लगाया जाना पाया गया है।
Read More- MP News: जमीन पर मंत्री जी, तुलसी सिलावट ने सुनी समस्या
Morena Crime News: ये कहना है परिजन का
परिजनों के मुताबिक बालकृष्ण मुरैना में अपनी मामी के यहां अंबेडकर नगर जौरा रोड पर रहता था। यहां मजदूरी करता था। उसके परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस चार दिन पहले लेकर आई थी। उसकी मौत कैसे हो गई, इसका पुलिस ने सही-सही खुलासा नहीं किया है।
Read more- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
क्या था मामला
दिसंबर 2023 में सवितापुरा नहर के पास अशोक जाटव नाम के युवक का शव मिला था। संदेह में पुलिस गंगा मालनपुर गांव से सनी जाटव को दबोच कर लाई थी। अशोक आरोपी सनी जाटव का जीजा था। पुलिस को शक था कि सनी जाटव ने ही उसकी हत्या की है। इसलिए उसे शनिवार को गंगा मालनपुर से पकड़कर लाई थी। कटनी के जीआरपी थाने में दलित महिला और उसके 15 साल के पोते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो 27 अगस्त को वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठा है कि आखिर थाना प्रभारी के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा था तो भी पुलिसकर्मियों में इस बात का डर क्यों नहीं था कि उनकी करतूत कैमरे में कैद हो रही है?
