Rhea Chakraborty Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में 4 साल पहले का अपना जेल का एक्सपीरियंस शेयर किया। रिया ने कहा की उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस को ड्रग्स केस में NCB ने गिरफ्तार किया था। इसके चलते उन्हें 6 महीने जेल में बिताने पड़े थे।
डिप्रेशन में जा रही थी रिया
सुशांत सिंह राजपूत के घर वाले एक्ट्रेस पर लगातार सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप भी लगाए थे। ये उनके करियर का काफी डार्क फेज रहा है। ऐसे में अब हाल ही में रिया ने जेल में 6 महीने बिताने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन पर नेगेटिविटी हावी होती जा रही थी और वे डिप्रेशन में जा रही थीं। उन्होंने बताया कि जेल में बिताया एक दिन एक साल के बराबर लगता था।
Read More- Morena Crime News: मुरैना में थाने में आरोपी का सुसाइड
जेल में सबका होता है एक नंबर
दरअसल, रिया चक्रवर्ती हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में बात की और जेल में बिताए 6 महीने को याद किया है। उन्होंने बताया कि जेल में एक अलग दुनिया होती है और वहां पर कोई समाज नहीं होता है। वहां सब एक जैसे है। रिया ने कहा जेल में हर किसी का नंबर होता है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब अंडर ट्रायल जेल में होते हैं तो एक यूटी नंबर दिया जाता है। रिया ने कहा कि जेल में हर दिन सर्वाइव करना पड़ता है, और एक दिन खत्म होने में बहुत वक्त लगता है।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
Rhea Chakraborty Statement: जेल में क्या काम करती थीं रिया?
इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने जेल में अपने काम और महिलाओं के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां पर रहने वाली कुछ औरतों ने जीवन में किसी भी चीज की उम्मीद खो दी थी। वो लोग जिंदगी से हार चुकी थीं। ऐसे में रिया ने उन महिलाओं को योग सिखाना शुरू किया, फिर वो डांस क्लासेस भी देने लगीं। बच्चों को कविताएं सिखाती थीं। ऐसे में उनका दिन कट जाता था और वो खुद को पॉजिटिव रख पाती थीं।
