सुरक्षित निकली गीता
हैरानी की बात ये थी की हादसे में सबकुछ जलकर खाक हो गया, लेकिन भगवत गीता एक दम सुरक्षित थी। न तो पन्नों पर जलने का कोई निशान था और न ही इस गीता के कवर को कोई नुकसान हुआ था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना ने वहां मौजूद लोगों, राहत कार्य में जुटे अधिकारियों को हैरान कर दिया। लोगों का कहना है कि जब चारों ओर सब कुछ जल गया तो गीता का इस तरह सुरक्षित मिलना चमत्कार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें राख के ढेर से भगवत गीता को बरामद करते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
Miracle in Plane Crash: घंटों तक चला रेस्क्यू
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमों ने मोर्चा संभाला। रेस्क्यू ऑपरेशन घंटों तक चला, लेकिन इस हादसे में किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं बची थी। इस दुर्घटना ने कई परिवारों को सदमें में डाल दिया। विमान में तकनीकी खराबी या मौसम संबंधी कोई गंभीर कारण इस हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, बाकी की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
