रिपोर्टर मनीष शर्मा
BJP Membership Campaign: भारतीय जनता पार्टी मंडल आनंदपुर के मतदान केन्द्रों पर बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय आनंदपुर में जिला महामंत्री युवा मोर्चा श्री आशीष जी शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्री संतोष जी बघेल,मंडल महामंत्री श्री छोगी लाल जी अहिरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की कार्ययोजना बनाई गई।
Read more- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
सदस्यता अभियान चलाएगी
सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी 2 सितंबर 2024 से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने इसमें व्यापक तैयारियां की हैं और प्रत्येक मतदान केंद्र पर सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Read More- दीपिका की डिलिवरी डेट आई सामने, कहां देगी बच्चे को जन्म!
BJP Membership Campaign: सदस्यता अभियान-2024 कार्यशाला
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पुनः सदस्यता ग्रहण करेंगे और मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा के पुनः सदस्य बनेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100 से अधिक सदस्यों के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। भाजपा ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया।
मिस्ड कॉल देकर लें ऑनलाइन सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरी तरह से डिजिटल आधार पर होगा और मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर ऑनलाइन सदस्यता ली जा सकेगी। इसके साथ ही भाजपा की सदस्यता का लक्ष्य हर परिवार तक पहुंचाने का रखा गया है। जो 2 सितंबर शुरू होगा ।
